AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

समग्र शिक्षा के JE का दलाल 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
November 5, 2026
Reading Time: 1 min read
bhilwara-acb-trap-samagra-shiksha-je-agent-50000-bribe-arrested


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भीलवाड़ा/जयपुर,एआर लाइव न्यूज। भीलवाड़ा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए समग्र शिक्षा के कनिष्ठ अभियंता (संविदाकर्मी) अनिल भट्ट के कथित दलाल श्रेणीक चौधरी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी ने रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली है। | Bhilwara ACB Bribery Case

ACB के अनुसार, परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसकी फर्म द्वारा रायपुर पंचायत ब्लॉक में करवाए गए सिविल कार्यों के 8,82,647 रुपये के प्रथम रनिंग बिल को पास करने के बदले कनिष्ठ अभियंता अनिल भट्ट 50 हजार रुपये रिश्वत और 10 हजार रुपये टेस्टिंग के नाम पर अलग से मांग रहे थे। आरोप है कि यह राशि उनके दलाल श्रेणीक चौधरी के माध्यम से मांगी जा रही थी।

दलाल को उसकी कार में ही परिवादी से रिश्वत लेते धरदबोचा

शिकायत पर एसीबी द्वारा रिश्वत मांग का सत्यापन करवाया गया। सत्यापन के दौरान कनिष्ठ अभियंता श्री अनिल भट्ट द्वारा 50000 रुपये की रिश्वत राशि अपने दलाल श्रेणीक चौधरी को दिए जाने के लिए कहा।

सत्यापन के बाद अजमेर रेंज के डीआईजी नारायण टोगस के सुपरविजन और डीएसपी पारसमल के नेतृत्व में टीम ने गर्ग पेट्रोल पंप, रेलवे फाटक के पास भीलवाड़ा में कार्रवाई की। आरोपी श्रेणीक चौधरी को अपनी स्विफ्ट कार में बैठकर परिवादी से 50 हजार रुपये (10,000 रुपये भारतीय मुद्रा और 40,000 रुपये डमी नोट) लेते गिरफ्तार किया गया।

Tags: ACB Trap Actionar live newsBhilwara ACB NewsBhilwara Bribe Casebhilwara newslatest news in hindiRajasthanRajasthan ACB ActionRajasthan Corruption Newsrajasthan newsSamagra ShikshaudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .