तीसरे चरण में उदयपुर जिले में चार पंचायत समिति क्षेत्रों में हो रहा मतदान
उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण के तहत उदयपुर जिले की चार पंचायत समिति क्षेत्रों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान जारी है। Udaipur Panchayat Election Voting Percentage 2026
राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को दोपहर 3 बजे तक ऋषभदेव 54.77 प्रतिशत, कल्याणपुर 55.59 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, नयागांव में 54.19 प्रतिशत और खेरवाड़ा में 51.87 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। | Udaipur Panchayat Election Voting Percentage 2026
पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण में उदयपुर जिले की चार पंचायत समिति क्षेत्रों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान कराया जा रहा है। तृतीय चरण में जिला परिषद के 8 वार्डों के 24 प्रत्याशियों तथा पंचायत समिति सदस्य के 62 वार्डों के 214 प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो गया।

उदयपुर जिले में दोपहर 3 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मतदान की स्थिति इस प्रकार रही:
- कल्याणपुर पंचायत समिति: 55.59 प्रतिशत
- ऋषभदेव पंचायत समिति: 54.77 प्रतिशत AR Live News
- नयागांव पंचायत समिति: 54.19 प्रतिशत
- खेरवाड़ा पंचायत समिति: 51.87 प्रतिशत
सुबह 10 बजे तक मतदान की स्थिति
कल्याणपुर में 12.20 प्रतिशत मतदान
खेरवाड़ा में 10.15 प्रतिशत मतदान AR Live News
नयागांव में 17.51 प्रतिशत मतदान
ऋषभदेव में 13.75 प्रतिशत मतदान
पंच-सरपंच के लिए मतदान 5 को
खेरवाड़ा, ऋषभदेव, कल्याणपुर और नयागांव पंचायत समिति क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के लिए मतदान 5 नवम्बर को होगा। इसमें खेरवाड़ा में 36, नयागांव में 31, ऋषभदेव में 30 तथा कल्याणपुर में 20 ग्राम पंचायतों के कुल 117 सरपंचों और 967 वार्ड पंचों के लिए चुनाव होंगे। पंच-सरपंच की नामांकन प्रक्रिया 4 नवम्बर को होगी।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

