AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

उदयपुर में 50 से अधिक विप्र प्रतिभाओं का सम्मान, RAS अभ्यर्थियों को मिला निःशुल्क मार्गदर्शन

Devendra Sharma by Devendra Sharma
November 2, 2026
Reading Time: 2 mins read
udaipur-vipra-pratibha-samman-ras-guidance-seminar


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विप्र फाउंडेशन एवं सहस्र औदिच्य समाज की संयुक्त पहल, प्रशासनिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को दी परीक्षा की तैयारी की महत्वपूर्ण टिप्स

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। विप्र फाउंडेशन के शिक्षा, रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ तथा सहस्र औदिच्य समाज उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नवी धर्मशाला, सेक्टर-14, उदयपुर में द्वितीय विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह एवं RAS परीक्षा निःशुल्क मार्गदर्शन सेमिनार का आयोजन किया गया। | Udaipur Vipra Pratibha Samman Samaroh

समारोह में कक्षा 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर सहित विभिन्न डिग्री एवं डिप्लोमा परीक्षाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली 50 से अधिक विप्र प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। वहीं, राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) सहित राज्य एवं केंद्र सरकार की उच्च प्रशासनिक सेवाओं में विप्र समाज के युवाओं की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से अभ्यर्थियों को विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान किया गया। | Udaipur Vipra Pratibha Samman Samaroh

RAS परीक्षा की तैयारी, उत्तर लेखन और साक्षात्कार पर मिला मार्गदर्शन

कार्यक्रम में उदयपुर शहर के साथ दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों एवं अन्य जिलों से विप्र विद्यार्थी अपने अभिभावकों सहित उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए। जिला शिक्षा, रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ के मुख्य जिला प्रभारी डॉ. मनीष श्रीमाली ने आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए समाज में शैक्षणिक जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता बताई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि RAS अधिकारी लतिका पालीवाल एवं विशिष्ट अतिथि RAS अधिकारी अशोक गौड़ रहे। दोनों प्रशासनिक अधिकारियों ने RAS परीक्षा की तैयारी, अध्ययन रणनीति, पाठ्यक्रम की समझ, प्रभावी उत्तर लेखन एवं साक्षात्कार की तैयारी के संबंध में अभ्यर्थियों को विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अध्ययन एवं योजनाबद्ध तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।समारोह की अध्यक्षता सहस्र औदिच्य समाज उदयपुर की अध्यक्षा इंदिरा शर्मा ने की।

Udaipur Vipra Pratibha Samman Samaroh

शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रयासों से RAS सहित विभिन्न पदों पर हुआ चयन

विप्र फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य एवं शिक्षा, रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. एचआर दवे ने प्रकोष्ठ द्वारा किए जा रहे प्रयासों तथा उनसे लाभान्वित विद्यार्थियों की उपलब्धियों की जानकारी दी।

महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलगुरु डॉ. उमाशंकर शर्मा ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को विषय और संकाय चयन के संबंध में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि संकाय का चयन भविष्य निर्माण की प्रथम सीढ़ी है। विद्यार्थियों को अपनी रुचि, क्षमता एवं भविष्य के लक्ष्य को ध्यान में रखकर विषय का चयन करना चाहिए।

शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव गणेश नागदा ने बताया कि प्रकोष्ठ के मार्गदर्शन से गत वर्ष 13 एवं इस वर्ष 8 विप्र विद्यार्थियों का RAS परीक्षा में चयन हुआ है। इसके अतिरिक्त 10 विद्यार्थियों का असिस्टेंट प्रोफेसर, 3 का कॉलेज व्याख्याता एवं 3 का कॉलेज लाइब्रेरियन पदों पर चयन हुआ है।

भावना व्यास ने प्रतिभा सम्मान समारोह के संचालन में सहयोग प्रदान किया। प्रणय जानी ने डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में विप्र विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध ऑनलाइन पाठ्यक्रमों एवं प्रशिक्षण सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने रियायती दरों पर डिजिटल कोर्स उपलब्ध करवाने की पहल से भी अवगत कराया।

sojatia jewellers udaipur

समाज के शैक्षणिक विकास की दिशा में सराहनीय पहल

विप्र फाउंडेशन जोन-1A के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पालीवाल ने कहा कि शिक्षा प्रकोष्ठ एवं सहस्र औदिच्य समाज की यह संयुक्त पहल समाज के शैक्षणिक विकास की दिशा में सराहनीय प्रयास है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहन मिलता है।

सहस्र औदिच्य समाज की अध्यक्षा इंदिरा शर्मा ने कहा कि प्रशासनिक सेवा परीक्षाओं के लिए आयोजित जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम निश्चित रूप से समाज के विद्यार्थियों को लाभान्वित करेंगे। साथ ही युवाओं में उच्च लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा जागृत करेंगे।

कार्यक्रम में दिनेश शुक्ला, नीरज नागदा, राजेश पालीवाल, अनुराग त्रिपाठी, डॉ. रश्मि बोहरा, लीलाधर नागदा, प्रदीप गर्ग, सुशील वशिष्ठ, डॉ. मनीष तिवारी, महेंद्र आमेटा, जय प्रकाश श्रीमाली, केशव व्यास सहित अनेक पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Wedding Anchor Reena Jain

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newseducation newslatest news in hindirajasthan newsRAS Exam PreparationRAS Guidance SeminarSahasra Audichya SamajStudent FelicitationUdaipur EducationUdaipur newsUdaipur Vipra Pratibha Samman Samarohvipra foundationvipra foundation udaipurVipra Pratibha Samman

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .