जिला परिषद के 8 और पंचायत समिति के 62 सदस्यों के लिए होगा मतदान : खेरवाड़ा, नयागांव, ऋषभदेव और कल्याणपुर में चुनाव
उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। पंचायती राज चुनाव-2026 के तहत उदयपुर जिले में तीसरे चरण के मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार, 3 नवंबर को होने वाले जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य चुनाव के लिए सोमवार को जिला मुख्यालय से मतदान दल अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। | Udaipur Panchayat Election 2026 Third Phase
मतदान दलों को सुबह जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल के निर्देशन में शहर के फतह स्कूल में अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों को आवश्यक चुनाव सामग्री उपलब्ध कराकर संबंधित पंचायत समिति क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। | Udaipur Panchayat Election 2026 Third Phase
चार पंचायत समिति क्षेत्रों में होगा मतदान
जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण में उदयपुर जिले की पंचायत समिति खेरवाड़ा, नयागांव, ऋषभदेव और कल्याणपुर में मतदान होगा। इन क्षेत्रों में जिला परिषद के 8 सदस्यों और पंचायत समिति सदस्य के 62 पदों के लिए सोमवार, 3 नवंबर को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
उन्होंने बताया कि जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान संपन्न होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए 5 नवंबर को मतदान कराया जाएगा।

5 नवंबर को सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान
तीसरे चरण के तहत उदयपुर जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य चुनाव के बाद ग्राम पंचायत स्तर पर चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। 5 नवम्बर को 117 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के लिए होगा निर्वाचन मतदान होगा।
2 लाख 58 हजार मतदाता
पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण के तहत 3 नवम्बर को पंचायत समिति खेरवाड़ा, ऋषभदेव, कल्याणपुर एवं नयागांव क्षेत्रों में मतदान होगा। इस चरण में जिला परिषद के 8 वार्डों में 24 तथा पंचायत समिति सदस्य के 62 वार्डों के लिए 214 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, आगामी 5 नवम्बर को उक्त चार पंचायत समितियों की 117 ग्राम पंचायतों में पंच एवं सरपंच पदों के लिए निर्वाचन कराया जाएगा। इस चरण में कुल 2 लाख 58 हजार मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

