AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Events & Promotion

तकनीक, AI और रिसर्च से बदलेगा नर्सिंग का स्वरूप, गीतांजलि विश्वविद्यालय में 1000 से ज्यादा विशेषज्ञ जुटे

Lucky Jain by Lucky Jain
October 31, 2026
Reading Time: 1 min read
geetanjali-university-nursing-conference-ai-digital-health-udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। नर्सिंग अब सिर्फ मरीजों की देखभाल तक सीमित नहीं रह गई है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल हेल्थ, रिसर्च और तकनीकी नवाचार तेजी से नर्सिंग सेवाओं का हिस्सा बन रहे हैं। इसी बदलते स्वरूप पर मंथन के लिए उदयपुर के गीतांजलि विश्वविद्यालय में प्रदेशभर के नर्सिंग विशेषज्ञ, शिक्षक और विद्यार्थी जुटे। राज्य स्तरीय नर्सिंग सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिभागियों और 150 से ज्यादा नर्सिंग कॉलेजों के प्राचार्यों ने भाग लिया। | Geetanjali hospital Nursing Conference Udaipur

कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मुख्य अतिथि रहे, जबकि पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। देवनानी ने कहा कि नर्सिंग का दायरा लगातार व्यापक हो रहा है। नर्सें मरीजों की देखभाल के साथ स्वास्थ्य शिक्षा, जागरूकता, अनुसंधान और तकनीकी नवाचार में भी योगदान दे रही हैं। उन्होंने नर्सिंग में उच्च शिक्षा, कौशल विकास और निरंतर प्रशिक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।

52 शोध पत्र और 19 पोस्टर ने दिखाई रिसर्च की दिशा

सम्मेलन में नर्सिंग फैकल्टी और विद्यार्थियों ने 52 शोध पत्र प्रस्तुत किए, जबकि 19 शोध पत्रों के पोस्टर प्रदर्शित किए गए। इससे नर्सिंग शिक्षा में रिसर्च और नवाचार को बढ़ावा देने का मंच मिला।

गीतांजलि विश्वविद्यालय के चेयरमैन जे.पी. अग्रवाल ने कहा कि नर्सिंग के बिना स्वास्थ्य सेवाओं की कल्पना अधूरी है। उन्होंने कोरोना काल में नर्सिंगकर्मियों के योगदान को याद करते हुए कहा कि AI और डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के बावजूद नर्सिंग की असली शक्ति मानवीय संवेदना और सेवाभाव में है।

AI और डिजिटल हेल्थ पर फोकस

TNAI राजस्थान राज्य शाखा और गीतांजलि विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन की थीम ‘Emerging Intelligence and Digital Health: Redesigning Nursing Through Technology, Research and Innovation’ रही। विशेषज्ञों ने नर्सिंग शिक्षा, AI, डिजिटल हेल्थ, अनुसंधान और तकनीक आधारित मरीज देखभाल की संभावनाओं पर चर्चा की।

सम्मेलन में यह बात प्रमुखता से सामने आई कि भविष्य की नर्सिंग सेवाओं में तकनीक की भूमिका बढ़ेगी, लेकिन मानवीय संवेदनशीलता और सेवाभाव इसकी मूल ताकत बने रहेंगे।

TNAI राजस्थान अध्यक्ष डॉ. जोगेंद्र शर्मा ने नर्सिंग शिक्षा को आधुनिक तकनीक और नवीन ज्ञान से लगातार जोड़ने की आवश्यकता बताई। सम्मेलन में विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. राकेश कुमार व्यास, रजिस्ट्रार डॉ. अरविंद कुमार यादव, नर्सिंग डीन डॉ. विजय अजमेरा सहित अनेक विशेषज्ञ और गणमान्य मौजूद रहे।

Tags: AI in Nursingar live newsArtificial Intelligence in NursingDigital Healthgeetanjali chairman jp agarwalgeetanjali hospitalgeetanjali university udaipurGMCH Udaipurlatest news in hindiNursing Conference RajasthanNursing Conference UdaipurNursing InnovationNursing ResearchRajasthan Nursing NewsTNAI RajasthanudaipurUdaipur newsudaipur news updateगीतांजलि विश्वविद्यालयनर्सिंग सम्मेलन उदयपुर

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .