AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

कैंसर नर्सिंग प्रशिक्षण: अनन्ता अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ को सिखाए कीमोथेरेपी सुरक्षा और मरीजों की देखभाल के गुर

Lucky Jain by Lucky Jain
October 31, 2026
Reading Time: 1 min read
Ananta Hospital Oncology CNE Cancer Nursing Training


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजसमंद,एआर लाइव न्यूज। कैंसर के इलाज में दवाओं और आधुनिक तकनीक के साथ नर्सिंग स्टॉफ की दक्षता भी मरीजों की सुरक्षा और बेहतर देखभाल के लिए महत्वपूर्ण होती है। इसी उद्देश्य से राजसमंद स्थित अनन्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नर्सिंग स्टॉफ के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘ऑन्कोलॉजी सीएनई’ (Excellence in Cancer Nursing Care) आयोजित किया गया। इसमें कैंसर मरीजों की देखभाल, कीमोथेरेपी के दौरान सुरक्षा और उपचार के साइड इफेक्ट्स के प्रबंधन से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी दी गई। | Ananta Hospital Oncology CNE Cancer Nursing Training

एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. नितिन शर्मा ने बताया कि ‘शिक्षित करें – सशक्त बनाएं – कैंसर देखभाल को बेहतर करें’ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य नर्सिंग स्टॉफ के कौशल और कार्यक्षमता को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित नर्सिंगकर्मी कैंसर मरीजों को सुरक्षित और बेहतर देखभाल उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रशिक्षण के दौरान नर्सिंगकर्मियों को कैंसर केयर, कीमोथेरेपी से जुड़ी सावधानियों, उपचार के दुष्प्रभावों के प्रबंधन और मरीजों की सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विशेषज्ञ व्याख्यान, केस डिस्कशन और हैंड्स-ऑन स्किल्स सत्र आयोजित किए गए, ताकि नर्सिंग स्टॉफ सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक कौशल भी विकसित कर सके।

इस अवसर पर मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. जतिन चौधरी और इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट डॉ. नवजीत कौर ने कैंसर मरीजों की पैलिएटिव थेरेपी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. भ्रातृ भूषण यादव और नर्सिंग अधीक्षक महिपाल सिंह सहित संस्थान के चिकित्सक एवं नर्सिंगकर्मी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से कैंसर उपचार में प्रशिक्षित नर्सिंग स्टॉफ की भूमिका, मरीजों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग केयर के महत्व पर जोर दिया गया।

क्लिक कर यह भी पढ़ें- महर्षि चरक शपथ के साथ चिकित्सा सेवा की तरफ बढ़ाया पहला कदम: अनंता मेडिकल कॉलेज के 2026-27 बैच की व्हाइट कोट सेरेमनी

Tags: Ananta Charitable Educational societyananta hospitalAnanta Hospital Oncology TreatmentAnanta institute of Medical Science and Research Centerananta medical collegear live newsCancer Care TrainingCancer Nursing Traininglatest news in hindiOncology CNEudaipurUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .