पंच-सरपंच चुनने के लिए गांवों में उमड़ी भीड़, अधिकांश मतदान केंद्रों पर लगी कतारें; सुलाव में सर्वाधिक 49.78 प्रतिशत मतदान
उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण में उदयपुर जिले में शुक्रवार को वार्ड पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान जारी है। सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पंच और सरपंच चुनने के लिए मतदाता बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। दोपहर तक जिले के अधिकांश मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें नजर आईं। | Udaipur Panchayat Election 2026 Voting Percentage
दूसरे चरण में उदयपुर जिले की छह पंचायत समिति क्षेत्रों में वार्ड पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान हो रहा है। मतदान को लेकर बड़गांव, कोटड़ा और सुलाव पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदाताओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, देवला पंचायत समिति क्षेत्र में मतदान की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी बनी हुई है। Udaipur Panchayat Election 2026 Voting Percentage
सुलाव पंचायत समिति में सर्वाधिक 49.78 प्रतिशत मतदान
राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह 10 बजे तक बड़गांव पंचायत समिति क्षेत्र में सर्वाधिक 22.20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। इसके बाद दोपहर 1 बजे तक सुलाव पंचायत समिति क्षेत्र मतदान के मामले में सबसे आगे रहा। यहां कुल 49.78 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।
दोपहर 1 बजे तक देवला पंचायत समिति क्षेत्र में सबसे कम 35.97 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। ऐसे में सुलाव और देवला पंचायत समिति क्षेत्रों के मतदान प्रतिशत में बड़ा अंतर देखने को मिला।

उदयपुर जिले में पंचायत समिति क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत AR Live News
पंचायत समिति क्षेत्र : दोपहर 1 बजे तक
बड़गांव : 48.21%
देवला : 35.97%
गोगुंदा : 44.32% AR Live News
कोटड़ा : 47.27%
सायरा : 45.11%
सुलाव : 49.78% AR Live News
राजसमंद जिले में भी मतदान को लेकर उत्साह
उदयपुर जिले के साथ ही राजसमंद जिले में भी दूसरे चरण के मतदान को लेकर ग्रामीण मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। दोपहर तक अधिकांश मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगी रहीं। ग्रामीण क्षेत्रों में पंच और सरपंच चुनने के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

