उदयपुर जिले की छह पंचायत समितियों की 188 पंचायतों में पंच-सरपंच चुनाव के लिए मतदान संपन्न
उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को उदयपुर जिले की छह पंचायत समिति क्षेत्रों में 188 पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान संपन्न हुआ। मतदान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं का उत्साह देखने को मिला। राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, उदयपुर जिले में बड़गांव पंचायत समिति क्षेत्र में सर्वाधिक 82.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। | Udaipur Panchayat Election 2026 Voting Percentage
शाम 6 बजे तक मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद उदयपुर जिले के बड़गांव, देवला, गोगुंदा, कोटड़ा, सायरा और सुलाव पंचायत समिति क्षेत्रों में मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। चुनाव परिणाम देर रात तक आने की संभावना है। | Udaipur Panchayat Election 2026 Voting Percentage
उदयपुर जिले में बड़गांव पंचायत समिति में सर्वाधिक मतदान
पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण में उदयपुर जिले की पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत के मामले में बड़गांव सबसे आगे रहा। यहां 82.35 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। देवला पंचायत समिति क्षेत्र में भी 81.69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। गोगुंदा पंचायत समिति क्षेत्र में सबसे कम 64.91 प्रतिशत मतदान हुआ। कोटड़ा में 79.54 प्रतिशत, सुलाव में 77.32 प्रतिशत और सायरा में 67.39 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

उदयपुर जिले में शाम 6 बजे तक पंचायत समिति क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत
पंचायत समिति बड़गांव: 82.35
देवला: 81.69
गोगुंदा: 64.91 AR Live News
कोटड़ा: 79.54
सायरा: 67.39
सुलाव: 77.32
(नोट: यह आरंभिक आंकड़ा है। देर शाम तक मतदान प्रतिशत में आंशिक बदलाव हो सकता है)।
डूंगरपुर जिले में भी मतदान को लेकर रहा उत्साह
डूंगरपुर जिले की सात पंचायत समिति क्षेत्रों में भी शुक्रवार को सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान हुआ। जिले के डूंगरपुर, पाल देवल, बिछीवाड़ा, गामड़ी अहाड़ा, साबला, आसपुर और दोवड़ा पंचायत समिति क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से ही मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। मतदान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचे। दोपहर 3 बजे तक जिले में कुल 57.62 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

