उदयपुर में 69.47 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट, कोटड़ा पंचायत समिति में सर्वाधिक 78.15% मतदान दर्ज
उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के दूसरे चरण में उदयपुर जिले में महिला मतदाताओं ने लोकतंत्र के प्रति जबरदस्त उत्साह दिखाया। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए हुए मतदान में महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया। जिले में कुल 69.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 70.08 रहा। पुरुषों का मतदान प्रतिशत 68.90 रहा। | Udaipur Panchayati Raj Election
दूसरे चरण के मतदान में कोटड़ा पंचायत समिति क्षेत्र सबसे आगे रहा। यहां 78.15 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, सायरा पंचायत समिति क्षेत्र में सबसे कम 58.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। | Udaipur Panchayati Raj Election
जिले की छह पंचायत समितियों में कुल 1 लाख 88 हजार 684 महिला मतदाता पंजीकृत थीं। इनमें से 1 लाख 32 हजार 224 महिलाओं ने मतदान किया। महिलाओं का मतदान प्रतिशत 70.08 रहा।
वहीं, कुल 2 लाख 756 पंजीकृत पुरुष मतदाताओं में से 1 लाख 38 हजार 311 पुरुषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पुरुषों का मतदान प्रतिशत 68.90 रहा। इस प्रकार महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों की तुलना में 1.18 प्रतिशत अंक अधिक रहा।

उदयपुर की 6 पंचायत समितियों में 69.47 प्रतिशत मतदान
जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण में उदयपुर जिले की बड़गांव, देवला, गोगुंदा, कोटड़ा, सायरा एवं सुलाव पंचायत समितियों के कुल 96 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हुआ।
इन क्षेत्रों में कुल 3 लाख 89 हजार 443 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 2 लाख 70 हजार 535 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार जिले में कुल मतदान प्रतिशत 69.47 रहा।
कोटड़ा में सर्वाधिक 78.15 प्रतिशत मतदान
पंचायत समिति वार मतदान के अंतिम आंकड़ों के अनुसार कोटड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में सबसे अधिक मतदान दर्ज किया गया। यहां कुल 69 हजार 89 मतदाताओं में से 53 हजार 995 मतदाताओं ने वोट डाला। कोटड़ा में मतदान प्रतिशत 78.15 रहा।
देवला पंचायत समिति क्षेत्र 72.94 प्रतिशत मतदान के साथ दूसरे स्थान पर रहा। यहां 44 हजार 204 मतदाताओं में से 32 हजार 244 मतदाताओं ने मतदान किया।
अन्य पंचायत समितियों में मतदान का प्रतिशत इस प्रकार रहा:
बड़गांव पंचायत समिति: 71.16 प्रतिशत
गोगुंदा पंचायत समिति: 69.41 प्रतिशत
सुलाव पंचायत समिति: 68.38 प्रतिशत
सायरा पंचायत समिति: 58.44 प्रतिशत
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

