प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का होगा सम्मान, प्रतियोगी परीक्षार्थियों को मिलेगा निःशुल्क मार्गदर्शन; पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। विप्र फाउंडेशन जिला शिक्षा, रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ तथा सहस्र औदिच्य समाज के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 1 नवंबर 2026 को उदयपुर में विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह एवं निःशुल्क आरएएस परीक्षा मार्गदर्शन सेमिनार आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक सहस्र औदिच्य समाज की नवी धर्मशाला, सीए सर्किल, सेक्टर-14 में होगा। | Vipra Pratibha Samman Samaroh Udaipur 2026
समारोह में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सफलता के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। आरएएस परीक्षा में सफल टॉपर्स, अनुभवी प्रशासनिक अधिकारियों और प्रतियोगी परीक्षा विशेषज्ञों द्वारा युवाओं को परीक्षा की तैयारी, अध्ययन रणनीति और प्रशासनिक सेवाओं में चयन के लिए जरूरी टिप्स दिए जाएंगे। | Vipra Pratibha Samman Samaroh Udaipur 2026
आरएएस परीक्षा की तैयारी के लिए मिलेगा विशेषज्ञ मार्गदर्शन
निःशुल्क आरएएस मार्गदर्शन सेमिनार में अभ्यर्थियों को प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा की तैयारी, पाठ्यक्रम की समझ, समय प्रबंधन और प्रभावी अध्ययन पद्धति के बारे में जानकारी दी जाएगी। आरएएस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को सुनियोजित तैयारी के लिए प्रेरित करेंगे।
आयोजन का उद्देश्य युवाओं को राजस्थान की उच्च प्रशासनिक सेवाओं में चयन के लिए प्रोत्साहित करना और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अनुभवी विशेषज्ञों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।

12वीं, CA, CS, NEET और IIT के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का होगा सम्मान
विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह में वर्ष 2026 में कक्षा 12वीं, सीए, सीएस, नीट, आईआईटी, स्नातक अथवा उच्च स्तर की डिग्री एवं डिप्लोमा परीक्षाओं में 65 से 85 प्रतिशत तक अंक प्राप्त करने वाले पात्र विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए पंजीकरण आमंत्रित किए गए हैं।
इसके साथ ही आरएएस परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी भी निःशुल्क मार्गदर्शन सेमिनार में शामिल होने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह एवं निःशुल्क आरएएस परीक्षा मार्गदर्शन सेमिनार के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर से बढ़ाकर 30 अक्टूबर 2026 कर दी गई है।
बैठक में आयोजन की तैयारियों को दिया अंतिम रूप
कार्यक्रम की तैयारियों और सफल आयोजन की कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के लिए मेहता चैंबर में विप्र फाउंडेशन शिक्षा, रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं विप्र फाउंडेशन राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य डॉ. एच.आर. दवे ने की। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्य और व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए पदाधिकारियों को आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही विभिन्न कार्यों के लिए जिम्मेदारियां सौंपीं।
प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव गणेश नागदा ने संपूर्ण कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए आयोजन की तैयारियों और विद्यार्थियों तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
बैठक में प्रणय जानी को विप्र फाउंडेशन प्रकोष्ठ एवं सहस्र औदिच्य समाज के बीच समन्वय स्थापित करने का दायित्व सौंपा गया, ताकि दोनों संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों से कार्यक्रम में अधिकाधिक विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके। नीरज नागदा, दिनेश शुक्ला,राजेश पालीवाल सहित प्रकोष्ठ के अन्य पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

