AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home District Jaipur

आयकर विभाग ने TDS प्रावधानों, अनुपालन प्रक्रिया और नियमों के उल्लंघन पर होने वाले दंड की दी जानकारी

Devendra Sharma by Devendra Sharma
October 28, 2026
Reading Time: 2 mins read
TDS Awareness Workshop at Pachpadra Refinery and Nakoda Trust
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पचपदरा रिफाइनरी और पार्श्वनाथ नाकोड़ा ट्रस्ट में TDS जागरूकता कार्यशाला

जोधपुर, एआर लाइव न्यूज। आयकर विभाग की ओर से पचपदरा स्थित एचआरआरएल (HRRL) रिफाइनरी और पार्श्वनाथ नाकोड़ा ट्रस्ट में टीडीएस (TDS) जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। | TDS Awareness Workshop in Rajasthan

कार्यशालाओं में आयकर विभाग के अधिकारियों ने रिफाइनरी और ट्रस्ट से जुड़े वित्तीय लेनदेन में टीडीएस की भूमिका, कर कटौती की प्रक्रिया, समय पर कर जमा करने और टीडीएस रिटर्न सही तरीके से प्रस्तुत करने की जानकारी दी। आयकर आयुक्त (टीडीएस), राजस्थान शैलेन्द्र शर्मा के निर्देशन एवं आयकर आयुक्त निधि नायर के मार्गदर्शन में आयोजित इन कार्यशालाओं का उद्देश्य स्रोत पर कर कटौती (TDS) से जुड़े विभिन्न प्रावधानों, अनुपालन संबंधी आवश्यकताओं और नवीनतम प्रक्रियात्मक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। | TDS Awareness Workshop in Rajasthan

एचआरआरएल रिफाइनरी में टीडीएस प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा

पचपदरा में एचपीसीएल (HPCL) और राजस्थान सरकार की संयुक्त साझेदारी से निर्मित एवं संचालित एचआरआरएल रिफाइनरी परिसर में आयोजित कार्यशाला के दौरान विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न यूनिट और उनके बीच होने वाले लेनदेन की प्रकृति को समझा। संगोष्ठी कक्ष में रिफाइनरी से जुड़े वित्तीय लेनदेन में लागू टीडीएस प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।

आयकर निरीक्षकजाकिर हुसैन खान ने पावरपॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से टीडीएस से संबंधित महत्वपूर्ण धाराओं, कर कटौती एवं जमा करने की प्रक्रिया, सामान्यतः होने वाली त्रुटियों तथा प्रावधानों के उल्लंघन पर लगने वाले ब्याज और दंडात्मक परिणामों के बारे में विस्तार से बताया।

सात चरणों में समझाई गई रिफाइनरी की वित्तीय गतिविधियां

कार्यक्रम के दौरान सहायक आयकर आयुक्त डॉ. बोधीराज एस. विश्वास ने अपने संबोधन में रिफाइनरी की वित्तीय गतिविधियों को टीडीएस प्रावधानों से जोड़ते हुए सात चरणों में विस्तारपूर्वक समझाया।

आयकर अधिकारी नरेंद्र सांखला ने आयकर विभाग सहित विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों की भूमिका और कर अनुपालन सुनिश्चित करने में उनकी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने समय पर टीडीएस काटने, सही तरीके से जमा करने और टीडीएस रिटर्न में सही एवं पूर्ण विवरण प्रस्तुत करने के महत्व पर विशेष जोर दिया।

कार्यशाला में रिफाइनरी के मुख्य वित्तीय अधिकारी इंद्रजीत दास गुप्ता, महाप्रबंधक परियोजना वित्त टी राजेश्वरी, परियोजना वित्त प्रबंधक धर्मराज मीणा तथा आयकर निरीक्षक अरुण जालानी उपस्थित रहे।

पार्श्वनाथ नाकोड़ा ट्रस्ट में टीडीएस पर जागरूकता सेमिनार

इसके बाद शाम के सत्र में नाकोड़ा स्थित पार्श्वनाथ नाकोड़ा ट्रस्ट में भी टीडीएस जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें मंदिर ट्रस्ट के गणमान्य ट्रस्टियों के साथ टीडीएस प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तर और संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागी ट्रस्टियों ने टीडीएस से संबंधित विभिन्न व्यावहारिक प्रश्न और समस्याएं रखीं। आयकर विभाग के अधिकारियों ने सभी प्रश्नों का समाधान करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

आयकर अधिकारी दीपाराम धांडे ने बताया कि सेमिनार के माध्यम से ट्रस्ट के पदाधिकारियों और आयकर विभाग के बीच प्रभावी संवाद स्थापित हुआ। प्रतिभागियों को टीडीएस प्रावधानों, अनुपालन प्रक्रिया और गैर-अनुपालन के परिणामों के संबंध में उपयोगी एवं व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष लुणकरण बोथरासुरेभा तथा लेखाधिकारी सुरेंद्र राज सिंधवी भी मौजूद थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsHRRL Refineryincome tax department rajasthanincome tax rajasthanjodhpur newsPachpadra RefineryParshwanath Nakoda Trustrajasthan newsTDS Awareness WorkshopTDS ComplianceTDS DeductionTDS Rules

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .