AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

दीपावली मेला 28 अक्टूबर से: कॉमेडी, फोक बैंड, भजन, बॉलीवुड सिंगर नाईट, कवि सम्मेलन बनेंगे मेले का आकर्षण

Lucky Jain by Lucky Jain
October 27, 2026
Reading Time: 2 mins read
udaipur deepawali mela 2026


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नगर निगम का 15 दिवसीय दीपावली मेला : दो दिन स्थानीय प्रतिभाओं को उपलब्ध होगा मंच, 7 दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। नगर निगम उदयपुर का दीपावली मेला 2026 का 28 अक्टूबर को उद्घाटन होगा। 15 दिवसीय इस मेले की शुरूआत टाउन हॉल शाम 7.30 बजे निम्बार्क पीठ अस्थल आश्रम के मेवाड़ महामण्डलेश्वर रासबिहारी शरण और मंत्री बाबूलाल खराड़ी करेंगे। | udaipur deepawali mela 2026

28 अक्टूबर से 11 नवंबर तक टाउन हॉल में होने वाले दीपावली मेले को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में महापौर पारस सिंघवी और मेला संयोजक पार्षद प्रमोद सामर ने 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक होने वाले सांस्कृतिक संध्या आयोजन की जानकारी दी।

  • 28 अक्टूबर: भजन गायिका अनामिका अंबर एवं छोटू सिंह रावणा की प्रस्तुतियां होंगी।
  • 29 अक्टूबर: रेपरिया बालम बैंड एवं फकीरा खान फोक बैंड उदयपुरवासियों का मनोरजंन करेंगे।
  • 30 अक्टूबर: बॉलीवुड पार्श्व गायिका पलक मुच्छल प्रस्तुतियों से मेले में रंगत बिखेरेंगी।
  • 31 अक्टूबर: स्थानीय प्रतिभाओं को मंच दिया जाएगा
  • 01 नवंबर: स्टैंडअप कॉमेडी नाइट में स्टैंडअप कॉमेडी कलाकार गौरव गुप्ता आकर्षण का केन्द्र बनेंगे।
  • 02 नवंबर: स्थानीय प्रतिभाओं के लिए निगम का मंच उपलब्ध रहेगा।
  • 03 नवंबर: कवि सम्मेलन आयोजित होगा। जिसमें कवि शैलेश लोढ़ा सहित प्रसिद्ध कवि कविता पाठ करेंगे।
sojatia jewellers udaipur

खरीददारी, मनोरंजन और चटकारे सब कुछ एक प्रांगण में

नगर निगम महापौर पारस सिंघवी ने बताया कि आमजन के मनोरजन के लिए झूले एवं विभिन्न प्रकार की खाने-पीने एवं खरीदारी के लिए दुकानें लगवाई गयी हैं। जनता का प्रवेश निशुल्क रहेगा।

नगर निगम को मेले में दुकानों से 1 करोड़ 1 लाख 11 हजार रूपए और झूले से 85 लाख 11 हजार रूपये कुल करीब 1 करोड़ 86 लाख रूपए की आय हुई है।

मेला संयोजक प्रमोद सामर ने बताया कि दीपावली मेले के व्यवस्थित आयोजन हेतु कुल 21 समितियां बनाई गई है। जिसमें प्रशासनिक समिति अध्यक्ष महापौर पारस सिंघवी है व आयुक्त एवं प्रभारी अधिकारी अभिषेक खन्ना, उपमहापौर दिनेश भट्ट, उपायुक्त हरि सिंह देवल, लेखाधिकारी बाबूलाल बंजारा सहित 31 अन्य को शामिल किया गया है।

सम्पूर्ण आयोजन स्थल की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल, होमगार्ड, निगम के वॉलिंटियर्स सहित जगह जगह कैमरे लगाकर भी निगरानी की जाएगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 / 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsbhajan clubbing anamika amberbollywood singer night udaipurdewali mela 2026 udaipurfolk band rapperiya baalamkavi sammelan shailesh lodhalatest news in hindinagar nigam udaipursinger palak muchhalstandup comedian gaurav guptaudaipurudaipur deepawali mela 2026udaipur deepawali mela 2026 28 october to 11 novemberudaipur nagar nigam deepawali melaudaipur nagar nigam deepawali mela 2026Udaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .