पंचायतीराज चुनाव 2026
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के दूसरे चरण के चुनाव को लेकर मंगलवार को जिला मुख्यालयों से मतदान दल रवाना हुए। मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण देने के बाद चुनाव सामग्री के साथ निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। Rajasthan Panchayati Raj Election
उदयपुर की 6 पंचायत समितियों के 458 बूथों पर मतदान बुधवार को
दूसरे चरण के तहत उदयपुर जिले में बुधवार 28 अक्टूबर को 6 पंचायत समितियों सायरा, कोटड़ा, देवला, सुलाव, गोगुंदा और बड़गांव में जिला परिषद के 14 और पंचायत समिति सदस्यों के 96 वार्डों के लिए 458 बूथों पर मतदान होगा। बुधवार को जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। | Rajasthan Panchayati Raj Election
जिला परिषद के 36, पंचायत समिति के 248 प्रत्याशियों का तय होगा भाग्य
द्वितीय चरण के तहत उदयपुर जिले की छह पंचायत समितियों में मतदान होगा। इसमें सायरा, कोटड़ा, सुलाव, गोगुन्दा, बड़गांव तथा देवला शामिल हैं। इन पंचायत समिति क्षेत्रों में जिला परिषद सदस्य के 14 वार्डों में 36 तथा पंचायत समिति सदस्य के 96 वार्डों के लिए 248 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। द्वितीय चरण में कुल 458 मतदान केंद्रों पर 3 लाख 89 हजार 323 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चरण में जिला परिषद के वार्ड संख्या 1 से 8, 10 एवं 11 तथा 44 से 47 के लिए मतदान होना है।
मंगलवार सुबह जिला मुख्यालय पर मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों को चुनाव संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। उदयपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव तीन चरणों में आयोजित किए जा रहे हैं। पहले चरण में जिले की 10 पंचायत समिति क्षेत्रों में चुनाव संपन्न हो चुके हैं।

डूंगरपुर में 572 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान
भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय परिसर में अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। डूंगरपुर जिले में कुल 5,16,532 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी देशलदान ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की सफलता टीम भावना, आपसी समन्वय और कर्तव्यनिष्ठा पर निर्भर करती है।

डूंगरपुर जिले में दूसरे चरण के तहत सात पंचायत समितियों डूंगरपुर, पाल देवल, बिछीवाड़ा, गामड़ी अहाड़ा, साबला, आसपुर और दोवड़ा में चुनाव होंगे। इस चरण में जिले के 572 मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला परिषद सदस्य के 17 वार्ड और पंचायत समिति सदस्य के 115 वार्डों के लिए मतदान होगा। इसके साथ ही 209 पंचायतों में सरपंच और 1,155 वार्ड पंचों के चुनाव भी इसी चरण में होंगे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

