AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर पंचायत चुनाव: नाई में सर्वाधिक 83.27% मतदान, भिंडर में सरपंच प्रत्याशी से मारपीट

Devendra Sharma by Devendra Sharma
October 24, 2026
Reading Time: 2 mins read
Voting Percentage Udaipur Panchayat Election


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मतगणना शुरू: पहले चरण में 10 पंचायत समिति क्षेत्रों में सरपंच-वार्ड पंच के लिए वोटिंग पूरी

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। उदयपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण के तहत शनिवार को 10 पंचायत समिति की 283 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान संपन्न हुआ। शाम 6 बजे तक जिले में कुल 83.27 % मतदान हुआ। मतदान का निर्धारित समय पूरा होने के बाद विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई। देर शाम से सरपंच और वार्ड पंच पदों के चुनाव परिणाम आने शुरू होने की संभावना है। Udaipur Panchayat Election 2026

राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पहले चरण में शाम 6 बजे तक नाई क्षेत्र में सर्वाधिक 85 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके अलावा झाड़ोल, फलासिया और मावली सहित कई क्षेत्रों में भी मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। Udaipur Panchayat Election 2026

भिंडर में सरपंच प्रत्याशी शक्ति सिंह से मारपीट

भिंडर के चारगदिया पंचायत के सरपंच प्रत्याशी शक्ति सिंह शक्तावत के साथ मारपीट का मामला भी सामने आया है। शक्ति सिंह का आरोप है कि वह रात को चुनाव प्रचार के लिए निकला हुआ था, तभी कुछ लोगों ने उस पर हमला किया। जिससे उसके सिर में चोट आयी। शक्ति सिंह ने भिंडर थाने में रिपोर्ट भी दी है।

sojatia jewellers udaipur

सुबह से शाम तक बढ़ता रहा मतदान प्रतिशत

उदयपुर जिले में पंचायत चुनाव के दौरान सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही बनी रही। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, सुबह 10 बजे तक 16.50 प्रतिशत मतदान हुआ था। दोपहर 1 बजे तक मतदान का प्रतिशत बढ़कर 44.19 हो गया, जबकि दोपहर 3 बजे तक 58.45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। शाम 6 बजे तक जिले में कुल 83.27 % मतदान हुआ ।

Udaipur Panchayat Election Voting Percentage

उदयपुर जिले में पंचायत समिति क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत

पहले चरण में सरपंच और वार्ड पंच चुनाव के लिए शाम 6 बजे तक उपलब्ध मतदान प्रतिशत के आंकड़े इस प्रकार हैं:

  • झाड़ोल: 87.07
  • भींडर: 80.09
  • घासा: 84.68
  • गिर्वा: 81.03
  • कुराबड़: 76.56
  • मावली: 84.19
  • नाई: 85.72
  • ओगणा: 83.77
  • फलासिया: 86.04
  • वल्लभनगर: 83.50
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
Tags: : Udaipur Panchayat Electionar live newsElection ResultsNai Voting PercentageOgna VotingOgna Voting PercentagePanchayat Election 2026rajasthan newsRajasthan Panchayat Election 2026Sarpanch ElectionSarpanch Election ResultsUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Panchayat ElectionVoting Percentage Udaipur Panchayat ElectionWard Panch Election

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .