पहले चरण में 10 पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान जारी, जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव के मुकाबले मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी
उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। राजस्थान के उदयपुर जिले में पंच और सरपंच पदों के लिए हो रहे चुनाव में ग्रामीण मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले चरण में जिले की 10 पंचायत समिति क्षेत्रों में दोपहर 1 बजे तक कुल 44.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान के इस आंकड़े के साथ पंच-सरपंच चुनाव में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के मुकाबले अधिक मतदान हुआ है। | Udaipur Panch Sarpanch Election 2026
राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उदयपुर जिले में पंच-सरपंच चुनाव के दौरान सुबह 10 बजे तक 16.50 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो दोपहर 1 बजे तक बढ़कर 44.19 प्रतिशत पहुंच गया। पंचायत समिति क्षेत्रों में नाई में सबसे अधिक 52.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि भींडर में सबसे कम 37.06 प्रतिशत वोटिंग हुई। | Udaipur Panch Sarpanch Election 2026 | Udaipur Panch Sarpanch Election Voting Percentage

नाई में सर्वाधिक, भींडर में सबसे कम मतदान
दोपहर 1 बजे तक के आंकड़ों में नाई पंचायत समिति क्षेत्र 52.10 प्रतिशत मतदान के साथ पहले स्थान पर रहा। ओगणा में 50.62 प्रतिशत और फलासिया में 48.70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। भींडर में 37.06 प्रतिशत, घासा में 39.84 प्रतिशत और झाड़ोल में 41.00 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले के सभी 10 पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान जारी रहने के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं की भागीदारी देखने को मिली। | Udaipur Panch Sarpanch Election Voting Percentage
जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव से अधिक मतदान
गत 22 अक्टूबर को उदयपुर जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के दौरान इन्हीं 10 पंचायत समिति क्षेत्रों में सुबह 10 बजे तक 10.95 प्रतिशत और दोपहर 1 बजे तक 34.94 प्रतिशत मतदान हुआ था।
इसके मुकाबले पंच-सरपंच चुनाव में दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत 44.19 रहा। इस तरह दोनों चुनावों के समान समय के आंकड़ों की तुलना में पंच-सरपंच चुनाव में 9.25 प्रतिशत अंक अधिक मतदान दर्ज किया गया।

दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत AR Live News
पंचायत समिति: 10 बजे तक: 1 बजे तक
- झाड़ोल: 14.54: 41.00
- भींडर: 11.22: 37.06
- घासा: 15.71: 39.84
- गिर्वा: 18.56: 41.86 एआर लाइव न्यूज
- कुराबड़: 11.76: 42.21
- मावली: 20.41: 44.60
- नाई: 17.50: 52.10
- ओगणा: 20.60: 50.62
- फलासिया: 14.14: 48.70
- वल्लभनगर: 22.44: 43.88
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

