उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राष्ट्रीय एकता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, केवडिया में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के तहत देशव्यापी अखिल भारतीय मोटरसाइकिल रैली (Fight Against Drug) का उदयपुर चरण शनिवार को भव्य कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। उदयपुर पुलिस के समन्वय में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान रैली ने नशामुक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। इसके बाद रैली गुजरात के गांधीनगर के लिए रवाना हो गई। | All India Motorcycle Rally 2026 Udaipur to gujarat
रैली के उदयपुर पहुंचने पर बीएसएफ कैम्प, कविता में जवानों और आईजी एनएसजी सहित अन्य अधिकारियों का स्वागत किया गया। शनिवार सुबह विद्याभवन परिसर में नशामुक्ति संवाद के बाद फतहसागर की पाल पर मुख्य समारोह आयोजित हुआ। महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव और एसपी डॉ. अमृता दुहन ने “जागृति युवा चेतना, नशा मुक्त जीवन” अभियान के पोस्टर का विमोचन किया।
“नशे को ना-जीवन को हाँ” हस्ताक्षर अभियान
यूनिसेफ के सहयोग से “नशे को ना-जीवन को हाँ” हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों और युवाओं ने नुक्कड़ नाटकों के जरिए नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। विशेष फोटो-बूथ भी आकर्षण का केंद्र रहा।
समापन पर आईजी गौरव श्रीवास्तव और एसपी डॉ. अमृता दुहन ने हरी झंडी दिखाकर रैली को गुजरात के लिए रवाना किया। देशभक्ति के नारों के बीच राइडर्स गुजरात सीमा की ओर बढ़े। आयोजन के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद रही।

