AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर जिले में 66.92 % मतदान

Devendra Sharma by Devendra Sharma
October 22, 2026
Reading Time: 2 mins read
Udaipur Panchayati Raj Election Voting First Phase 2026


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंचायतीराज चुनाव: उदयपुर जिले में पहले चरण में 284 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। राजस्थान के उदयपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण में जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए कुल 66.92 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले की 10 पंचायत समितियों में हुए मतदान के बाद अब 284 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच पदों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। इन पदों के लिए शुक्रवार को नामांकन दाखिल किए जाएंगे, जबकि मतदान 24 अक्टूबर को होगा। | Udaipur Panchayati Raj Election 2026

राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उदयपुर जिले में पहले चरण के मतदान के दौरान सुबह से ही मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह 10 बजे तक 10.95 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके बाद दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत बढ़कर 34.94 प्रतिशत और दोपहर 3 बजे तक 48.86 प्रतिशत पहुंच गया। शाम 6 बजे तक जिले में कुल 66.92 प्रतिशत मतदान हुआ। | Udaipur Panchayati Raj Election 2026

पहले चरण में उदयपुर जिले की गिरवा, नाई, झाड़ोल, फलासिया, मावली, वल्लभनगर, भींडर, घासा, ओगणा और कुराबड़ पंचायत समितियों में मतदान हुआ।

sojatia jewellers udaipur

जिला परिषद की 25 और पंचायत समिति की 160 सीटों पर मतदान हुआ

जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल एवं जिला पुलिस अधीक्षक डॉ.अमृता दुहन की देखरेख में जिले की 10 पंचायत समितियों में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। इस चरण में जिला परिषद सदस्य के 25 वार्डों और पंचायत समिति सदस्य के 160 वार्डों के लिए मतदाताओं ने वोट डाले। जिला परिषद सदस्य पद के लिए 65 प्रत्याशी तथा पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 435 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

शाम 6 बजे तक मतदान प्रतिशत की स्थिति

  • पंचायत समिति भींडर : 60.18 %
  • घासा : 65.51
  • गिर्वा : 69.41
  • झाड़ोल : 75.64
  • कुराबड़ : 58.97
  • मावली : 62.30
  • नाई : 81.05
  • ओगणा : 74.77
  • फलासिया : 73.46
  • वल्लभनगर : 61.29
Wedding Anchor Reena Jain

284 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन

पंचायतीराज चुनाव के प्रथम चरण के तहत उदयपुर जिले की 10 पंचायत समितियों की 284 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर होगी। इन पदों के लिए मतदान 24 अक्टूबर को निर्धारित है। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल के अनुसार, प्रथम चरण में कुल 284 सरपंच पदों और 2,462 वार्ड पंच पदों के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newslatest news in hindiPanchayati Raj Election 2026rajasthan newsRajasthan Panchayat ElectionRajasthan Panchayat Election 2026Sarpanch ElectionUdaipur newsUdaipur Panchayati Raj ElectionUdaipur Sarpanch ElectionUdaipur voting percentageWard Panch Election

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .