पात्र लाभार्थियों को मिलेगा उपचार का लाभ
उदयपुर/जयपुर, एआर लाइव न्यूज। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर और जयपुर के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। दोनों अस्पतालों को केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (CGHS) के अंतर्गत सूचीबद्ध किया गया है। इससे योजना के पात्र लाभार्थियों को निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुसार अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।
गीतांजलि हॉस्पिटल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, विशेषज्ञ चिकित्सकों और उन्नत उपचार सेवाओं के माध्यम से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। CGHS के तहत सूचीबद्धता के बाद पात्र केंद्रीय सरकारी कर्मचारी, पेंशनभोगी और योजना के अन्य लाभार्थी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उपचार प्राप्त कर सकेंगे।
इस संबंध में गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर और CGHS के प्रतिनिधियों के बीच MOU (अनुबंध) भी संपादित हो चुका है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, यह कदम उदयपुर और जयपुर में CGHS लाभार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं तक पहुंच को और आसान बनाएगा।
अस्पताल की यह उपलब्धि मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। CGHS के अंतर्गत उपलब्ध विभागों, उपचार पैकेज, निर्धारित दरों और रेफरल संबंधी नियमों की जानकारी के लिए पात्र लाभार्थी संबंधित अस्पताल से संपर्क कर सकते हैं।

