AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर में डकैती: वृद्ध दंपती पर रिवॉल्वर तान बंधक बनाया, 40 तोला सोना और 7 लाख नकदी लूटी

Lucky Jain by Lucky Jain
October 17, 2026
Reading Time: 2 mins read
udaipur-robbery-elderly-couple-hostage-40-tola-gold-7-lakh-cash


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। उदयपुर जिले के टीडी थाना क्षेत्र में उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे-48 स्थित बारा गांव में शुक्रवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक वृद्ध दंपती के घर में घुसकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। करीब 6-7 बदमाशों ने रिवॉल्वर दिखाकर दंपती को बंधक बनाया, उनके साथ मारपीट की और करीब 40 तोला सोने के जेवर, चांदी के आभूषण और 7 लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। बदमाश जाते समय घर में खड़ी कार भी ले गए। | udaipur crime news | Udaipur robbery

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी छगन पुरोहित और टीडी थानाधिकारी देवेंद्र सिंह राठौड़ मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। एफएसएल टीम ने भी मौके से आवश्यक सैंपल लिए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।वीडियो में सुनें क्या बोली पीड़ित वृद्धा और परिजन:-

सोते हुए दंपती को दबोचा, रिवॉल्वर तानकर बांधे हाथ-पैर

पीड़ित वृद्धा सरिता देवी पत्नी लालाराम कलाल ने बताया कि वह और उनके पति लालाराम घर में सो रहे थे। रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच 6-7 बदमाश अचानक घर में घुस आए। बदमाशों ने सोते हुए ही दोनों को दबोच लिया और रिवॉल्वर तानकर जान से मारने की धमकी दी।

वृद्धा के अनुसार बदमाशों ने उनके और उनके पति के हाथ-पैर बांध दिए तथा मुंह पर कपड़ा बांध दिया। एक बदमाश ने उनके बाल पकड़कर उन्हें घसीटा और दोनों को सीढ़ियों के नीचे ले जाकर मारपीट की। मारपीट में लालाराम को काफी चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

40 तोला सोने के जेवरों में 15 से 20 तोला तो बहन का था

वृद्धा ने बताया कि बदमाश घर में रखे करीब 40 तोला सोने के जेवर, चांदी के आभूषण और 7 लाख रुपये नकद लूटकर ले गए। जाते समय बदमाशों ने उनके गले से मंगलसूत्र भी खींच लिया। इसके बाद टेबल पर रखी कार की चाबी लेकर घर में खड़ी कार से फरार हो गए।

सरिता देवी ने बताया कि करीब 20 तोला सोने के जेवर उनके खुद के थे, जबकि 15 से 20 तोला सोना उनकी बहन का था। बहन के घर का निर्माण चल रहा है, इसलिए उसने अपने जेवर सुरक्षित रखने के लिए उनके पास रखे थे।

घर में रखे थे समाज की सोसायटी के 3 लाख रुपये

पीड़िता के मुताबिक घर में रखी 7 लाख रुपये की नकदी में करीब 4 लाख रुपये उनकी बचत के थे, जबकि 3 लाख रुपये समाज के लोगों की सोसायटी के जमा थे। बदमाश घर में मौजूद नकदी और जेवरात समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए।

बंधक बने दंपती ने बमुश्किल पड़ोसी को दी सूचना

वारदात के बाद बदमाशों ने दंपती को बंधा हुआ छोड़ दिया। बदमाशों के जाने के बाद घायल लालाराम ने किसी तरह खुद को मुक्त किया और पड़ोसी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों को सूचना मिली और घायल वृद्ध को अस्पताल पहुंचाया गया।

(खबर सोर्स: फूल शंकर डामोर, टीडी/परसाद)

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 / 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsarmed robbery Udaipurelderly couple robberygold jewellery robberylatest news in hindiNational Highway 48RajasthanRajasthan Crime Newsrajasthan newsTD police station robberyudaipurUdaipur Crime NewsUdaipur dacoityUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Policeudaipur police newsUdaipur robberyUdaipur Robbery News

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .