AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Rajasthan

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: बरसाती नाले में गिरी यात्रियों से भरी बस, 8 की मौत; 10 से अधिक घायल

Devendra Sharma by Devendra Sharma
October 17, 2026
Reading Time: 1 min read
delhi-mumbai-expressway-accident-kota


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी अस्पताल में भर्ती घायलों से की मुलाकात

कोटा, एआर लाइव न्यूज। राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक ट्रैवलर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बरसाती नाले में जा गिरी। हादसे में 8 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। | Delhi-Mumbai Expressway accident

खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए जा रहे थे यात्री

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में सवार यात्री मध्यप्रदेश से राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान कोटा जिले में कराड़िया टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर वाहन चालक का बस से नियंत्रण हट गया। इसके बाद बस सड़क किनारे लगे डिवाइडर को तोड़ते हुए करीब 15 फीट गहरे बरसाती नाले में जा गिरी। | Delhi-Mumbai Expressway accident

चालक को झपकी आने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह वाहन चालक को नींद की झपकी आना बताई जा रही है। वाहन की तेज रफ्तार भी दुर्घटना का कारण हो सकती है। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल तथा अस्पताल पहुंचे।

बस के नाले में गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में जान गंवाने वाले अधिकांश यात्रियों के मध्यप्रदेश के निवासी होने की जानकारी सामने आई है।

om-birla-kota-hospital-visit-road-accident

दुर्घटना संभावित स्थानों और ब्लैक स्पॉट को सुधारने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे : ओम बिरला

हादसे की जानकारी मिलने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर सड़क दुर्घटना में घायल लोगों से मुलाकात की। उन्होंने प्रशासन और चिकित्सकों को सभी घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बिरला ने कहा कि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं न हों, इसके लिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे सहित अन्य सड़कों पर रोड सेफ्टी टीम लगातार निरीक्षण कर रही है। संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर दुर्घटना संभावित स्थानों और ब्लैक स्पॉट को सुधारने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsDelhi Mumbai ExpresswayDelhi-Mumbai Expressway accidentDelhi-Mumbai Expressway bus crashKhatu Shyam jiKhatu Shyam Ji pilgrimskota accident newsKota bus accidentkota latest newskota newsPassenger bus accidentrajasthan breaking newsrajasthan newsRajasthan Road Accidentroad accident

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .