AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जीएसटी चोरी एवं अनियमितता: प्रदेश में वाणिज्यिक कर विभाग की 9 प्रतिष्ठानों पर जांच एवं सर्वे की कार्रवाई

Devendra Sharma by Devendra Sharma
October 16, 2026
Reading Time: 2 mins read
GST Survey in Udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • 3.15 करोड़ रुपये की संभावित कर अनियमितताएं सामने आईं : करदाताओं ने लगभग 2.21 करोड़ रुपये स्वेच्छा से जमा कराए
  • कपड़ा, मिठाई, रेस्टोरेंट, तेल उद्योग, ट्रांसपोर्ट, फर्नीचर एवं मोबाइल कारोबार से जुड़े प्रतिष्ठानों की जांच

जयपुर,एआर लाइव न्यूज। राज्य में कर चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने, राजस्व हितों की सुरक्षा तथा जीएसटी प्रावधानों की अनुपालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। विभागीय अधिकारियों ने 9 एवं 10 अक्टूबर को प्रदेश के जयपुर, अलवर, कोटा, हनुमानगढ़ एवं दौसा जिलों में विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सर्वे, निरीक्षण एवं तलाशी की कार्रवाई की। | Rajasthan GST Tax Evasion Action

इन कार्रवाइयों में लगभग 3 करोड़ 15 लाख रुपये की संभावित कर अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच के दौरान संबंधित करदाताओं द्वारा लगभग 2 करोड़ 21 लाख रुपये स्वेच्छा से जमा कराए गए। विभिन्न प्रतिष्ठानों के स्टॉक, लेखा अभिलेखों, खरीद-बिक्री विवरण एवं इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) की जांच की गई। आवश्यकतानुसार दस्तावेज जब्त करने के साथ ही संबंधित करदाताओं को समन जारी कर अग्रिम जांच प्रारंभ की गई है। | Rajasthan GST Tax Evasion Action

कोटा में तेल उद्योग पर बड़ी कार्रवाई, 1.21 करोड़ रुपये जमा

कोटा में मैसर्स रिद्धि सिद्धि ऑयल इंडस्ट्रीज में जांच के दौरान करमुक्त आपूर्ति के विरुद्ध इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लेने संबंधी अनियमितताएं सामने आईं। प्रकरण में लगभग 1 करोड़ 60 लाख रुपये की संभावित कर राशि आंकी गई। जांच के दौरान करदाता द्वारा 10 अक्टूबर तक 1 करोड़ 21 लाख 38 हजार रुपये स्वेच्छा से जमा कराए गए। संबंधित अभिलेखों की जांच एवं अग्रिम कार्रवाई जारी है।

जयपुर में बगरू प्रिंट एवं खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच

जयपुर के बगरू स्थित मैसर्स बगरू हस्तकला प्रिंटर्स पर जांच के दौरान कपड़ों की बिक्री पर निर्धारित दर के स्थान पर सभी उत्पादों पर 5 प्रतिशत जीएसटी जमा कराने संबंधी अनियमितता सामने आई। भौतिक स्टॉक एवं पुस्तकीय स्टॉक में अंतर के आधार पर करदाता ने 13 लाख 17 हजार 74 रुपये स्वेच्छा से जमा कराए। प्रकरण में लगभग 15 लाख रुपये की संभावित कर राशि आंकी गई है।

इसी प्रकार सी-स्कीम स्थित गोपाल सिंह पतासी भंडार में कर देयता संबंधी अनियमितताओं की जांच के दौरान लगभग 20 लाख रुपये की संभावित कर राशि सामने आई। प्रतिष्ठान द्वारा 3 लाख 32 हजार रुपये जमा कराए गए।

बॉम्बे मिष्ठान भंडार में रेस्टोरेंट सेवाओं से संबंधित अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट के उपयोग की जांच की गई। वित्तीय वर्ष 2021-22 से संबंधित अवधि के लेनदेन एवं अभिलेखों के परीक्षण में लगभग 40 लाख रुपये की संभावित कर अनियमितता सामने आई। करदाता ने जांच के दौरान 25 लाख 4 हजार रुपये डीआरसी-03 के माध्यम से जमा कराए।

अलवर में ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े दो प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई

अलवर में शबीर खान ट्रांसपोर्ट कंपनी एवं राजस्थान गोल्डन ट्रांसपोर्ट कंपनी के विरुद्ध इनपुट टैक्स क्रेडिट से संबंधित अनियमितताओं को लेकर कार्रवाई की गई।

जांच में पाया गया कि 5 प्रतिशत कर दर अथवा करमुक्त आपूर्ति के अंतर्गत परिवहन सेवाएं प्रदान करने के बावजूद आईटीसी का लाभ लेने संबंधी प्रकरण सामने आए। शबीर खान ट्रांसपोर्ट कंपनी में लगभग 21.85 लाख रुपये की संभावित कर राशि के विरुद्ध 21.29 लाख रुपये तथा राजस्थान गोल्डन ट्रांसपोर्ट कंपनी में लगभग 22.83 लाख रुपये की संभावित कर राशि जमा कराई गई।

अलवर में ही राहुल डेकोर एवं संबंधित फर्म निखिल फोम एंड फर्निशिंग पर बिना वैध दस्तावेजों के खरीद-बिक्री की आशंका के आधार पर जांच की गई। भौतिक स्टॉक का सत्यापन करने के साथ ही आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई। प्रकरण में लगभग 12 लाख रुपये की संभावित कर राशि आंकी गई है।

हनुमानगढ़ में मिठाई प्रतिष्ठान से 7 लाख रुपये जमा

हनुमानगढ़ जिले के नोहर स्थित श्री हरि स्वीट्स में वास्तविक कारोबार को कम दर्शाने एवं संभावित कर चोरी की आशंका के आधार पर जांच की गई। प्रारंभिक जांच में लगभग 7 लाख 30 हजार रुपये की संभावित कर देयता सामने आई। करदाता द्वारा मौके पर ही 7 लाख रुपये स्वेच्छा से जमा कराए गए।

दौसा में मोबाइल कारोबारी के प्रतिष्ठान एवं आवास पर तलाशी

दौसा जिले के महुवा स्थित मैसर्स खंडेलवाल टेलीकॉम सेंटर पर कर देयता का भुगतान नहीं करने संबंधी प्रकरण में कार्रवाई की गई।

जांच दल ने प्रतिष्ठान एवं संचालक के आवास पर तलाशी लेकर भौतिक स्टॉक का सत्यापन किया तथा संबंधित दस्तावेज जब्त किए। करदाता ने 7 लाख रुपये जमा कराए।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: alwar newsar live newsdausa newsGST Department ActionGST InvestigationGST Recovery RajasthanGST Tax EvasionGST Tax IrregularitiesHanumangarh newsjaipur newskota newslatest news in hindiRajasthan Commercial Taxes DepartmentRajasthan GST NewsRajasthan GST Tax Evasionrajasthan newsTax Evasion InvestigationTax IrregularitiesUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .