AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

एक ही रात में 5 मंदिरों और 3 मकानों में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
October 15, 2026
Reading Time: 1 min read
udaipur-sukher-temple-theft-case-three-accused-arrested


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर के सुखेर थाना पुलिस ने एक ही रात में पांच मंदिरों और तीन मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में तीन इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मंदिरों से चांदी की मूर्तियां, चांदी के छत्र और दानपेटियों से नकदी चोरी कर फरार हो गए थे। | Udaipur temple theft case | udaipur crime news

सुखेर पुलिस ने चोरी के मामले में इन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है

  • मेघाराम पुत्र मांगीलाल उम्र 22 वर्ष निवासी कलवा खेडा नाल, गोगुन्दा, उदयपुर।
  • कमलेश पुत्र भैर उम्र 20 वर्ष निवासी कलवा खेडा नाल, गोगुन्दा, उदयपुर।
  • भैरा राम पुत्र हकरा राम उम्र 22 वर्ष निवासी बिलख कुंडाल, ओगणा, उदयपुर।

चोरी की वारदात के बाद एसपी डॉ. अमृता दुहन ने चोरी करने वाले गिरोह के बदमाशों की सूचना देने पर 5-5 हजार रूपए का ईनाम घोषित किया था। फिलहाल उनसे पूछताछ कर चोरी की वारदातों से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा रहा है।

कार्रवाई में थानाधिकारी भरत योगी, एएसआई सरदार सिंह, हरीश चंद्र सनाढ्य, कांस्टेबल अचला राम, पड़ावली चौकी के कांस्टेबल रामधन और साइबर सेल के हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह की भूमिका रही।

डांगियों का गुड़ा गांव में एक रात में आठ जगह चोरी

पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर 2026 की रात उदयपुर के डांगियों का गुड़ा गांव में चोरों ने पांच मंदिरों को निशाना बनाया। इनमें माहिला देवरा, धर्मराज जी मंदिर, मगरी वाला देवरा, कुम्हारों का मंदिर और भैरू जी मंदिर शामिल हैं। आरोपियों ने मंदिरों के ताले तोड़कर चांदी की मूर्तियां, चांदी के छत्र और दानपेटियों से नकदी चुरा ली। इसके अलावा गांव के तीन बंद मकानों के ताले तोड़कर भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।

इस संबंध में परिवादी बंशीलाल डांगी निवासी डांगियों का गुड़ा की रिपोर्ट पर सुखेर थाने में प्रकरण संख्या 423/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) और 305(ए) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

चरवाहा और जेसीबी ड्राइवर बनकर पुलिस ने की तलाश

पुलिस के मुताबिक, आरोपी बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी हाईवे और सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए खेतों और पहाड़ियों के रास्तों का इस्तेमाल करते थे। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम ने भी अलग तरीका अपनाया। टीम के सदस्यों ने हुलिया बदलकर दिन में चरवाहे और रात में ट्रैक्टर व जेसीबी ड्राइवर बनकर स्थानीय लोगों के बीच रहकर जानकारी जुटाई।

इसके साथ ही बीटीएस डेटा और तकनीकी विश्लेषण की मदद से संदिग्धों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर गोगुंदा से ओगणा मार्ग की पहाड़ियों से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 \ 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newslatest news in hindirajasthan police newsSukher Policetemple idols theftudaipurUdaipur Crime NewsUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Policeudaipur police newsUdaipur temple theft

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .