AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर: रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म पर गर्भवती का हुआ प्रसव: रेलवे की मेडिकल टीम ने बचाया महिला और बच्चे का जीवन

Devendra Sharma by Devendra Sharma
October 15, 2026
Reading Time: 1 min read
udaipur rana-pratap-nagar-railway-station-woman-delivery-medical-team


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर के राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन की घटना

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर के राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पहुंची गर्भवती महिला की प्रसव पीड़ा शुरू होने पर रेलवे की मेडिकल टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसका रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर ही सुरक्षित प्रसव कराया है। मामला 14 अक्टूबर सुबह का है। | udaipur Rana Pratap Nagar Station

रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर 14 अक्टूबर सुबह करीब पौने 11 बजे न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस ट्रेन से गर्भवती महिला उतरी। महिला के प्रसव पीड़ा शुरू हो चुकी थी, ऐसे में उसका हॉस्पिटल पहुंचना मुश्किल था। | udaipur Rana Pratap Nagar Station

राणा प्रताप नगर स्टेशन अधीक्षक ने रेलवे की मेडिकल टीम को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही रेलवे अस्पताल, राणा प्रताप नगर के प्रभारी डॉ.महेश चंद मीणा के निर्देश पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.वीना गुप्ता, मुख्य नर्सिंग अधीक्षक राकेश शर्मा और ड्रेसर हरकेश मीणा सहित मेडिकल टीम मौके पर पहुंची।

महिला की स्थिति को देखते हुए मेडिकल टीम ने बिना समय गंवाए प्लेटफॉर्म पर प्रसव कराने का निर्णय किया। टीम ने आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था कर तत्काल महिला का सुरक्षित प्रसव कराया, जिससे जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। प्रसव के बाद मां और नवजात को प्राथमिक उपचार देकर आगे की मेडिकल देखरेख के लिए एमबी हॉस्पिटल भेजा गया।

रेलवे प्रशासन की तत्परता की महिला के परिजनों और स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने भी सराहना की

महिला की पहचान बड़गांव निवासी रश्मि पत्नी रतन प्रताप सिंह यादव के रूप में हुई है। यात्रियों और परिजनों ने की रेलवे टीम की सराहना
रेलवे मेडिकल टीम की त्वरित कार्रवाई से जच्चा और बच्चा दोनों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी। रेलवे प्रशासन की इस तत्परता की महिला के परिजनों और स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने भी सराहना की।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsEmergency Medical AssistanceIndian RailwaysRailway Hospital UdaipurRailway Medical Teamrajasthan newsRana Pratap Nagar Railway StationSafe DeliveryUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Railway Newsudaipur Rana Pratap Nagar StationWoman Delivery

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .