AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पंचायत चुनाव: पहले चरण के नामांकन के आखिरी दिन गांवो में दिखा राजनीतिक मेला

Devendra Sharma by Devendra Sharma
October 13, 2026
Reading Time: 1 min read
Panchayati Raj Elections 2026 mewad


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जिला परिषद सदस्य प्रत्याशियों की कांग्रेस ने एक दिन पहले,भाजपा ने अंतिम समय पर जारी की सूची

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। उदयपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव-2026 के पहले चरण के तहत जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई। इसके साथ ही जिले में ग्रामीण निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। Udaipur Panchayati Raj Elections 2026

जिला परिषद सदस्य के लिए नामांकन को लेकर मंगलवार को उदयपुर में दिन भर जिला कलेक्ट्रेट में राजनेताओं, प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही। नामांकन दाखिल करवाने का काम पूरा होने के साथ ही अब मजबूत बागियों की नाम वापस लेने मानने की कवायद शुरू हो गई है।

उदयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार उदयपुर जिले में जिला परिषद सदस्य पद के लिए मंगलवार को कुल 111 अभ्यर्थियों ने 113 नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके साथ ही अब तक कुल 158 अभ्यर्थियों द्वारा 161 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा चुके हैं।

पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन
जिले में प्रथम चरण में आयोजित होने वाले चुनावों में 10 पंचायत समितियों में सदस्य पदों के लिए मंगलवार को कुल 272 अभ्यर्थियों ने 286 नामांकन पत्र दाखिल किए।

पंचायत समिति झाड़ोल में 32, भींडर में 31 अभ्यर्थियों ने कुल 32, घासा में 19 अभ्यर्थियों ने कुल 23, गिर्वा में 32, कुराबड़ में 22 अभ्यर्थियों ने कुल 25, मावली में 22 अभ्यर्थियों ने कुल 23, नाई में 24, ओगणा में 30, फलासिया में 47 अभ्यर्थियों ने कुल 48 तथा वल्लभनगर में 13 अभ्यर्थियों ने कुल 17 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।

पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए अब तक कुल 562 अभ्यर्थियों द्वारा 579 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी शेड्यूल अनुसार प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा बुधवार 14 अक्टूबर को की जाएगी तथा 15 अक्टूबर गुरुवार दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी संभव होगी।

डूंगरपुर: जिला परिषद सदस्य के लिए अंतिम दिन तक 173 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए

जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत मंगलवार तक जिला परिषद डूंगरपुर में सदस्य पद के लिए 173 अभ्यर्थियों ने 177 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।

Panchayati Raj Elections 2026

राजसमंद: जिला परिषद सदस्य पद के लिए कुल 92 नामांकन पत्र दाखिल

जिला परिषद सदस्य पद के लिए प्रथम के चरण के लिए राजसमंद जिले में कुल 66 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए। इधर पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए प्रथम चरण में मंगलवार को 148 नामांकन पत्र दाखिल हुए। कुल 29 निर्वाचन क्षेत्रों (सदस्य पदों) के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत 12 अक्टूबर को 25 अभ्यर्थियों द्वारा 26 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए थे। मंगलवार, 13 अक्टूबर को 64 अभ्यर्थियों द्वारा 66 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार जिला परिषद सदस्य पद के लिए अंतिम रूप से कुल 89 अभ्यर्थियों द्वारा 92 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsbjpBJP Candidates UdaipurcongressCongress candidates Udaipurlatest news in hindiPanchayat Samiti ElectionPanchayati Raj Election 2026rajasthan newsRajasthan Panchayat Election 2026Udaipur newsudaipur news updateUdaipur Panchayati Raj ElectionUdaipur Zila Parishad ElectionZila Parishad Election

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .