AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

बाबा बनकर आया बदमाश, वृद्धा से सोने की चेन और अंगूठियां ठग ले गया

Lucky Jain by Lucky Jain
October 13, 2026
Reading Time: 1 min read
udaipur-baba-disguised-man-cheats-elderly-woman-gold-chain-ring


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कार में बैठे-बैठे दिया ठगी को अंजाम : पैदल जा रही वृद्धा को रोक शुभ-अशुभ की बातों में उलझाकर उतरवाए गहने

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। उदयपुर शहर के सेक्टर 11 में मंगलवार सुबह कार सवार दो बदमाश एक वृद्धा से सोने की चेन और सोने और डायमंड की दो अंगूठियां ठगकर फरार हो गए। कार में एक बदमाश बाबा के वेश में बैठा था। उसने वृद्धा को शुभ-अशुभ की बातें बताकर बातचीत में उलझाया, पहने हुए गहने उतरवा लिए और गहने लेकर कार से फरार हो गए। | udaipur crime news

सूचना मिलने पर सवीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की कार की नंबर प्लेट के नंबर चेक किए, तो वो भी फर्जी निकले हैं।

Happy Navratri- Bhuvanesh Vyas Badgaon Udaipur

अंगूठी में लगे डायमंड को अशुभ बताकर बातों में उलझाया

पुलिस ने बताया कि आलोक स्कूल के पास सेक्टर 11 के रहने वाले जयंत ओझा की मां सुबह घर के पास पैदल जा रही थीं। इसी दौरान उनके पास एक कार आकर रुकी। कार चला रहे बदमाश के साथ दूसरा व्यक्ति बाबा के वेश में बैठा था। उसने वृद्धा को रोककर उनकी अंगूठी में लगे डायमंड के नग को लेकर शुभ-अशुभ की बातें शुरू कर दीं।

बाबा के वेश में बैठे बदमाश ने वृद्धा से कहा कि अंगूठी का नग और चेन अशुभ है। इसके बाद बातों में उलझाकर उसने वृद्धा से सोने की चेन और अंगूठियां उतरवा लीं। बदमाश ने उनका ध्यान भटकाया और गहने लेकर कार से फरार हो गया।

कुछ देर बाद वृद्धा ने जब गहने रखने वाली पुड़िया खोली तो उसमें चेन और अंगूठियां नहीं मिलीं। इसके बाद उन्हें ठगी का पता चला। वृद्धा के पुत्र जयंत ओझा ने सवीना थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। | udaipur crime news

Happy Navratri by Girish Joshi Badgaon Udaipur Dev Construction The Digvi Enterprise

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 / 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Happy Navratri Sanjay Sharma Badgaon parshad Ward 1 Badgaon Udaipur nagar nigam
Tags: ar live newsbaba disguised thief Udaipurbaba fraud in Udaipurelderly woman jewelry fraudfraud in udaipurgold chain and ring theftlatest news in hindiRajasthanrajasthan newstheft in udaipurudaipur crimeUdaipur Crime NewsUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Policeudaipur savina police

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .