AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

कोर्ट में एसीबी ट्रैप: सीजेएम कोर्ट का रीडर और होमगार्ड 40 हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
October 12, 2026
Reading Time: 1 min read
banswara-acb-trap-court-reader-homeguard-arrested-40000-bribe


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एसीबी ट्रैप : जमानत खारिज नहीं करवाने और मुकदमे में सजा नहीं दिलवाने के बदले मांगी थी रिश्वत

जयपुर, एआर लाइव न्यूज। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को बांसवाड़ा में ट्रैप कार्रवाई करते हुए 40 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) न्यायालय में लिपिक ग्रेड-1 (रीडर) संदीप कुमार नानावटी और होमगार्ड चालक राहुल चंदेल को गिरफ्तार किया है। | Banswara ACB Trap | Banswara Court Corruption Case

एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि ब्यूरो की बांसवाड़ा इकाई को मिली शिकायत के अनुसार, परिवादिया को जमानत मिलने के बाद उसकी जमानत खारिज नहीं करवाने, न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे में सजा नहीं दिलवाने और आगे प्रकरण में सहायता करने की एवज में रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि संदीप कुमार नानावटी ने राहुल चंदेल के माध्यम से रिश्वत की मांग की।

रिश्वत के 40 हजार के अलावा चाय-पानी के खर्चे के 2 हजार रूपए अलग से मांगे

11 अक्टूबर को शिकायत का सत्यापन कराया गया। इस दौरान दोनों आरोपियों द्वारा परिवादिया और सहपरिवादी से 40 हजार रुपये मांगने की पुष्टि हुई। साथ ही, 2 हजार रुपये खर्चे-पानी के नाम पर लेने की बात भी सामने आई।

एसीबी उदयपुर रेंज के प्रभारी पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के सुपरविजन में तथा बांसवाड़ा इकाई के पुलिस उप अधीक्षक रतन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इस दौरान राहुल चंदेल को 40 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया गया, जबकि संदीप कुमार नानावटी को मामले में मुख्य भूमिका के चलते गिरफ्तार किया गया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 / 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: acb banswaraACB Trap Rajasthanar live newsbanswara acb trapBanswara Bribery CaseBanswara Court Corruption CaseBanswara Court Reader Arrestedbanswara latest newscourt Bribe CaseCourt Reader Bribery Caselatest news in hindiRajasthanrajasthan acb newsRajasthan Anti Corruption BureauRajasthan Crime Newsrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .