AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

निकाय चुनाव में थे 10245 पद,पंचायत चुनाव में 1.55 लाख पदों पर होंगे चुनाव

Devendra Sharma by Devendra Sharma
October 10, 2026
Reading Time: 1 min read
Rajasthan Panchayati Raj Election 2026 preparations reviewed by State Election Commissioner Rajeshwar Singh


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्थान पंचायतीराज चुनाव 2026 की तैयारियां तेज

जयपुर, एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने सक्रियता बढ़ा दी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने शनिवार को शासन सचिवालय स्थित राज्य निर्वाचन आयोग सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। | Panchayati Raj Election 2026

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि राजस्थान में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के दौरान 10,245 पदों के लिए निर्वाचन कराया गया था, जबकि पंचायती राज संस्थाओं के आगामी आम चुनाव में लगभग 1.55 लाख पदों पर चुनाव होने हैं। चुनाव का दायरा व्यापक होने के कारण जिला निर्वाचन अधिकारियों को अधिक सतर्कता, बेहतर समन्वय और प्रभावी कार्ययोजना के साथ काम करना होगा। | Panchayati Raj Election 2026

प्रत्येक ग्राम पंचायत में जनरेटर और लाइटिंग की व्यवस्था अनिवार्य

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने निर्देश दिए कि राजस्थान की प्रत्येक ग्राम पंचायत में आवश्यकता के अनुसार जनरेटर और पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निर्वाचन संबंधी कार्यों के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने से बचाने के लिए संबंधित बिजली कंपनियों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया जाए।

मतदान केंद्रों और निर्वाचन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर बिजली, प्रकाश और जरूरी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता का पहले से भौतिक सत्यापन करने के निर्देश भी दिए गए।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रदेश के सभी संभागीय आयुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) शामिल हुए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राजेश वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

संवेदनशील मतदान केंद्रों पर रहेगी विशेष निगरानी

पंचायती राज चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने संवेदनशील और क्रिटिकल मतदान केंद्रों की पहचान कर वहां पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पहले से तैयार रहे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsElection Preparationsjaipur newsLocal Body Electionspanchayat electionsrajasthan governmentrajasthan newsRajasthan Panchayati Raj Election 2026Rajeshwar SinghState Election CommissionudaipurUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .