AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Events & Promotion

मेडिकल स्टूडेंट्स ने कला, संगीत और अभिव्यक्ति से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश

Lucky Jain by Lucky Jain
October 10, 2026
Reading Time: 1 min read
medical-students-mental-health-awareness-week-udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। बेडवास स्थित अमेरिकन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के तहत आयोजित छह दिवसीय कार्यक्रम का शनिवार को समापन हुआ। क्लिनिकल मनोविज्ञान विभाग की ओर से 5 से 10 अक्टूबर तक आयोजित इस कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कुल 17 गतिविधियां हुईं। इनमें 200 से अधिक विद्यार्थियों और फैकल्टी सदस्यों ने भाग लिया।

विभागाध्यक्ष डॉ. प्रीति शर्मा ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों, चिकित्सकों और आमजन में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सकारात्मक संवाद स्थापित करना था। इसके लिए कला, संगीत और अभिव्यक्ति को माध्यम बनाया गया। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य का अर्थ केवल बीमारी का न होना नहीं, बल्कि तनाव को संभालना, अपनी क्षमताओं को पहचानना और समाज में योगदान देना भी है।

कार्यक्रम के दौरान पोस्टर प्रतियोगिता, स्किट, फ्री-फ्लोइंग ड्राइंग, बैलून एंग्जायटी एक्टिविटी, क्ले आर्ट, इमोशनल अंताक्षरी, साउंड थेरेपी, विजन बोर्ड, विजुअल मेडिटेशन और आत्महत्या रोकथाम पर विशेष स्किट जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। स्कूलों और नशामुक्ति केंद्रों में भी जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और माइंड गेम्स के जरिए स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया।

मुख्य अतिथि एवं डायरेक्टर डॉ. प्रिया जैन ने प्रकृति के मानसिक संतुलन और रचनात्मकता पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों पर विचार रखे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. विनय जोशी ने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताया।
कार्यक्रम में डॉ. बी.के. पुष्प, डॉ. अब्दुल शाजिद, डॉ. अन्नू जैन और डॉ. दिव्या ने भी विचार साझा किए। समापन पर विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

Tags: AIIMS UDAIPURamerican international institute of medical sciencesar live newsClinical Psychology Departmentlatest news in hindimedical studentsMental Health AwarenessMental Health Awareness WeekudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .