AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home District Jaipur

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में नए आयकर अधिनियम की दी जानकारी

Devendra Sharma by Devendra Sharma
October 9, 2026
Reading Time: 1 min read
jodhpur-tds-workshop-income-tax-act-2025
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जोधपुर,एआर लाइव न्यूज। पुलिस कमिश्नरेट, जोधपुर में नए आयकर अधिनियम 2025 के तहत टीडीएस (TDS) और टीसीएस (TCS) से संबंधित प्रावधानों की जानकारी देने के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। | Jodhpur TDS Workshop on Income Tax Act 2025 | Workshop Income Tax Act

कार्यशाला में सहायक आयकर आयुक्त, सर्कल (टीडीएस), जोधपुर डॉ. बोधिराज एस. विश्वास, आयकर अधिकारी (टीडीएस) दीपाराम धंधे तथा आयकर अधिकारी (टीडीएस) नरेंद्र सांखला ने मुख्य वक्ताओं के रूप में प्रतिभागियों को संबोधित किया। कार्यशाला में सरकारी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को कर कटौती, समय पर कर जमा करने तथा टीडीएस रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। | Jodhpur TDS Workshop on Income Tax Act 2025 | Workshop Income Tax Act

वक्ताओं ने नए आयकर अधिनियम 2025 के अंतर्गत टीडीएस एवं टीसीएस से जुड़े नवीन प्रावधानों और नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सरकारी विभागों में टीडीएस की समय पर कटौती करने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर नियमानुसार राशि जमा कराने के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही, कर संबंधी नियमों का सही तरीके से पालन करने और वित्तीय प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बनाए रखने की आवश्यकता बताई।

टीडीएस रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया समझाई

कार्यशाला के दौरान आयकर निरीक्षक अरुण जालानी, सतपाल यादव तथा कार्यालय अधीक्षक जयप्रकाश चौधरी ने नए अधिनियम के तहत टीडीएस रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने रिटर्न भरते समय होने वाली सामान्य गलतियों, तकनीकी समस्याओं और उनके समाधान से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी जानकारी दी।

कार्यशाला का उद्देश्य सरकारी विभागों में टीडीएस एवं टीसीएस से संबंधित प्रक्रियाओं की समझ विकसित करना, कर अनुपालन को बेहतर बनाना तथा अधिकारियों और कर्मचारियों को नए आयकर प्रावधानों के प्रति जागरूक करना रहा। जोधपुर पुलिस आयुक्तालय के एडीसीपी रविन्द्र बोथरा भी मौजूद थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsincome tax act 2025income tax departmentjodhpur newsJodhpur Police CommissionerateRajasthanrajasthan newsTax ComplianceTCS RulesTDS Return FilingTDS RulesTDS WorkshopudaipurUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .