AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

अभी से सामान्य से ऊपर पहुंचने लगा दिन का तापमान : बढ़ते तापमान का उदयपुर में भी दिख रहा असर

Devendra Sharma by Devendra Sharma
October 8, 2026
Reading Time: 2 mins read
Udaipur temperature


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। मानसून मेवाड़ सहित पूरे राजस्थान से विदा होने के साथ ही गर्मी के तेवर तेज हो गए है। स्थिति यह है कि अक्टूबर माह में ही राजस्थान के कुछ भागों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज होने लगा है। ऐसे में इस साल मार्च से जून के बीच गर्मी के संभावित तेवर का अनुमान लगाया जा सकता है। उदयपुर में अधिकतम तापमान 36.0 जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। | Udaipur temperature rising above normal | Udaipur temperature above normal

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में राजस्थान के उदयपुर संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच चुका है जबकि जयपुर संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज हो रहा है। उदयपुर,जोधपुर व बीकानेर संभाग में रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर दर्ज होने से आमजन को दिन के साथ ही रात में गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है। | Udaipur temperature rising above normal | Udaipur temperature above normal

सामान्य से करीब 5 डिग्री तक अधिक दर्ज हो रहा तापमान

वर्तमान में पिलानी में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री ऊपर पहुंच चुका है। सीकर और श्रीगंगानगर में भी अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक दर्ज हो रहा है। उदयपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। इससे दिन के समय गर्मी का असर तेज बना हुआ है।

रात में भी गर्मी का असर तेज

कई जिलों में रात का तापमान भी अधिक होने से आमजन को रात में भी गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है। उदयपुर संभाग के चित्तौड़ जिले में रात का तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री ऊपर पहुंच चुका है। फलौदी में 5.2 और श्रीगंगानगर में रात का तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री ऊपर आ चुका है। ऐसे में इन क्षेत्रों के लोगों के दिन के साथ ही रात में भी गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है।

उदयपुर में ऐसे बढ़ रहा दिन का तापमान

दिन: अधिकतम तापमान

  • 28 सितंबर: 32.5 डिग्री सेल्सियस।
  • 29 सितंबर: 33.8
  • 30 सितंबर: 34.2
  • 4 अक्टूबर: 35.4
  • 5 अक्टूबर: 35.3
  • 6 अक्टूबर: 35.7
  • 7 अक्टूबर: 36.0

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newslatest news in hindiOctober weather UdaipurRajasthanrajasthan newsrajasthan weatherrising temperature in UdaipurudaipurUdaipur HeatUdaipur newsudaipur news updateUdaipur temperatureudaipur weather

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .