AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

धनतेरस के चलते पंचायत चुनाव कार्यक्रम में बदलाव

Devendra Sharma by Devendra Sharma
October 6, 2026
Reading Time: 2 mins read
Municipal Election 2026 rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तीन चरणों में हुआ बदलाव

जयपुर,एआर लाइव न्यूज। राज्य निर्वाचन आयोग ने धनतेरस पर्व को देखते हुए पंचायत चुनाव कार्यक्रम में बदलाव किया है। | Rajasthan Panchayat Election Schedule 2026

राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त राजेश्वर सिंह के अनुसार धनतेरस पर्व के संबंध में धार्मिक आस्था और जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पंचायत चुनाव के प्रथम, द्वितीय व तृतीय चरण की तिथियों को एक दिन पीछे ले जाया जा रहा है। | Rajasthan Panchayat Election Schedule 2026

अब प्रथम चरण की पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान 22 अक्टूबर के बजाय 21 अक्टूबर को, द्वितीय चरण की पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान 28 अक्टूबर के बजाय 27 अक्टूबर को तथा तृतीय चरण की पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान 3 नवंबर के बजाय 2 नवंबर को होगा।

तृतीय चरण में जिला परिषद/ पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान 3 नवंबर और पंच / सरपंच के लिए मतदान 5 नवम्बर को होगा। केवल वार्ड पंचों के द्वारा उप सरपंच का अप्रत्यक्ष चुनाव 6 नवम्बर को पूर्वाह्न में होगा। शेष घोषित कार्यक्रम यथावत रहेगा। प्रथम, द्वितीय व तृतीय चरण का संशोधित कार्यक्रम निम्नानुसार है ।

प्रथम चरण

  • 21-10-2026: जिला परिषद / पंचायत समिति सदस्य के लिए पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान / पहुँच
  • 22-10-2026: जिला परिषद / पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान
  • 23-10-2026: पंच / सरपंच के लिए नामांकन
  • 24-10-2026: पंच / सरपंच के लिए मतदान
  • 25-10-2026: उप सरपंच का चुनाव

द्वितीय चरण

  • 27-10-2026: जिला परिषद / पंचायत समिति सदस्य के लिए पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान / पहुँच
  • 28-10-2026: जिला परिषद / पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान
  • 29-10-2026: पंच / सरपंच के लिए नामांकन
  • 30-10-2026: पंच / सरपंच के लिए मतदान
  • 31-10-2026: उप सरपंच का चुनाव

तृतीय चरण

  • 02-11-2026: जिला परिषद / पंचायत समिति सदस्य के लिए पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान / पहुँच
  • 03-11-2026: जिला परिषद / पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान
  • 04-11-2026: पंच / सरपंच के लिए नामांकन
  • 05-11-2026: पंच / सरपंच के लिए मतदान
  • 06-11-2026: उप सरपंच का चुनाव

उदयपुर में पंचायत चुनाव की तारीखों में यह हुआ बदलाव

  • जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि पहले चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 22 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि संबंधित पंच-सरपंच के लिए 24 अक्टूबर को वोटिंग होगी। पूर्व में यह तिथियां क्रमशः 23 अक्टूबर और 25 अक्टूबर थी। इस चरण में झाड़ोल, फलासिया, ओगणा, गिर्वा, नाई, मावली, घासा, वल्लभनगर, भींडर और कुराबड़ पंचायत समितियां शामिल हैं।
  • दूसरे चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 29 अक्टूबर के स्थान पर अब 28 अक्टूबर तथा पंच-सरपंच के लिए 31 अक्टूबर के स्थान पर 30 अक्टूबर को मतदान होगा। इस चरण में गोगुंदा, सायरा, बड़गांव, कोटड़ा, देवला और सुलाव पंचायत समितियों में चुनाव होंगे।
  • तीसरे चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 3 नवंबर और पंच-सरपंच के लिए 5 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। पूर्व में यह तिथियां क्रमशः 4 नवम्बर और 6 नवम्बर तय थी। 6 नवम्बर को धरतेरस पर्व होने से आयोग ने जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किए हैं। इस चरण में खेरवाड़ा, नयागांव, ऋषभदेव और कल्याणपुर पंचायत समितियां शामिल हैं। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना 20 नवम्बर को होगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: DhanterasElection ScheduleLocal Electionspanchayat chunavPanchayat Election ScheduleRajasthan Election CommissionRajasthan Local Electionsrajasthan newsRajasthan Panchayat Election 2026

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .