AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home National

लोकतंत्र तभी सफल, जब सभी विचार सामने आएं: ओम बिरला

Lucky Jain by Lucky Jain
October 6, 2026
Reading Time: 1 min read
Om Birla Goa Assembly Silver Jubilee Celebration


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोवा,एआर लाइव न्यूज। गोवा विधानसभा परिसर, पोरवोरिम के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए जनभागीदारी, तकनीक और युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी सफल होता है, जब सभी विचार सामने आएं। सहमति और असहमति लोकतंत्र के अनिवार्य गुण हैं। | Om Birla Goa Assembly Silver Jubilee Celebration

गोवा की प्राकृतिक और सांस्कृतिक पहचान का उल्लेख

ओम बिरला ने कहा कि गोवा अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और सहज जीवन-शैली के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है। समुद्र, हरियाली और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराएं इसे विशिष्ट पहचान देती हैं। उन्होंने कहा कि गोवा ने लोकतांत्रिक चेतना को भी लगातार मजबूत किया है।

उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में पोरवोरिम स्थित विधानसभा परिसर ने गोवा की विकास यात्रा के कई महत्वपूर्ण अध्याय देखे हैं। उद्योग, व्यापार और पर्यटन के विकास के साथ राज्य की विरासत और प्राकृतिक व्यवस्था का संरक्षण चुनौती है, लेकिन गोवा ने सभी पक्षों को ध्यान में रखते हुए प्रगति की है।

तकनीक से लोकतंत्र को और मजबूत करने पर जोर

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि तकनीक के अधिकतम उपयोग से जनता को विधायी सदनों के करीब लाया जा सकता है। सभी राज्य विधानसभाओं में इस बात को लेकर सकारात्मक प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए कि तकनीक और नवाचार के जरिए लोकतांत्रिक व्यवस्था को और कैसे सशक्त बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि अलग-अलग मत और विचारों के साथ भारत का लोकतंत्र लगातार मजबूत हो रहा है। वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए भारत ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की अवधारणा के साथ आगे बढ़ रहा है।

युवाओं से लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़ने का आह्वान

ओम बिरला ने देश के युवाओं से लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी से विधायी संस्थाएं अधिक सशक्त और प्रभावी होंगी तथा बेहतर कानून और नीतियां बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारत का युवा तकनीक और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दुनिया से आगे है।

Tags: ar live newsGoa AssemblyGoa Assembly 25 YearsGoa Assembly ComplexGoa Assembly newsGoa Assembly Silver JubileeGoa political newsIndian democracylatest news in hindilok sabha speaker om birlaom birlaOm Birla Goarajasthan newsudaipurUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .