भींडर क्षेत्र के नारदा स्कूल की घटना : कब जागेंगे जिम्मेदार अफसर और नेता ?
उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। उदयपुर जिले के भींडर क्षेत्र में मंगलवार को एक सरकारी स्कूल में छत का प्लास्टर गिरने से तीन बच्चे घायल हो गए। घटना वाणियातलाई ग्राम पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय नारदा की है, जहां कक्षा में पढ़ाई के दौरान अचानक छत का प्लास्टर नीचे गिर गया। हादसे में तीन बच्चों के सिर में चोट आई, जिसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। | school ceiling plaster collapse in Bhinder area | school ceiling plaster collapse in udaipur
राजकीय प्राथमिक विद्यालय नारदा के भवन में बच्चों की पढ़ाई के लिए दो कमरे और एक बरामदा है। स्थानीय लोगों के अनुसार स्कूल भवन की स्थिति लंबे समय से जर्जर है। मंगलवार को बच्चे कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे, तभी अचानक छत का प्लास्टर गिर गया। प्लास्टर गिरने से कक्षा में मौजूद तीन बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। | school ceiling plaster collapse in Bhinder area | school ceiling plaster collapse in udaipur
बड़ा हादसा टला
हादसे के दौरान छत का प्लास्टर कक्षा के आगे वाले हिस्से में गिरा। गनीमत रही कि प्लास्टर कक्षा के बीच में नहीं गिरा, जहां ज्यादा बच्चे बैठते है। यदि प्लास्टर बड़े हिस्से में गिरता तो हादसा और गंभीर हो सकता था।
जर्जर स्कूल भवन में पढ़ रहे बच्चे : क्या कर रहे जिम्मेदार अफसर और नेता ?
नारदा स्कूल की घटना ने सरकारी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और जर्जर भवनों की स्थिति को लेकर सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों में इस घटना के बाद नाराजगी है। उनका कहना है कि स्कूल भवन की स्थिति खराब होने के बावजूद समय रहते मरम्मत या सुरक्षा संबंधी कदम नहीं उठाए गए।
ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूल भवन का निरीक्षण कराया जाना चाहिए और जहां भी भवन असुरक्षित स्थिति में हैं, वहां तत्काल मरम्मत या वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए।
अभिभावकों ने उठाए बच्चों की सुरक्षा पर सवाल
घटना के बाद अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा के लिए भवनों की नियमित जांच और समय पर मरम्मत जरूरी है। नारदा स्कूल की घटना के बाद अब स्थानीय स्तर पर स्कूल भवन की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिम्मेदार विभाग से कार्रवाई की मांग उठ रही है।
यह भी पढ़ें: इतने जर्जर है सरकारी स्कूल,कब सुधरेगी व्यवस्था
यह भी पढ़े: कब तक कागजी कार्यवाही में उलझी रहेगी स्कूली बच्चों की सुरक्षा
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

