AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पंचायतीराज चुनाव कार्यक्रम घोषित, जानिए मतदान से लेकर मतगणना तक पूरी प्रक्रिया

Devendra Sharma by Devendra Sharma
October 3, 2026
Reading Time: 2 mins read
rajasthan panchaytiraj chunav 2026


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर जिले में तीन चरणों में होंगे चुनाव : घोषणा के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू

जयपुर, एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग की घोषणा के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इस चुनाव में करीब 4.03 करोड़ ग्रामीण मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएंगे। पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा।

राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने चार चरणों में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव का कार्यक्रम घोषित करते हुए बताया कि जिन पंचायतीराज संस्थाओं का पंचवर्षीय कार्यकाल पूर्ण हो चुका है अथवा पूर्ण होने वाला है, उन पंचायतीराज संरथाओं यथा 41 जिला परिषद (जिला परिषद बारां, श्रीगंगानगर, करौली एवं कोटा के प्रमूख एवं उपप्रमूख को छोड़कर), 457 पंचायत समिति (जिला परिषद बारा श्रीगंगानगर, करौली एवं कोटा में सम्मिलित पंचायत समिति के प्रधान एवं उपप्रधान को छोड़कर) एव 14403 ग्राम पचायतों क आम चुनाव कराने हेतु चरणवार चुनाव कार्यक्रम आज घोषित किया जा रहा है।

rajasthan panchaytiraj election 2026
rajasthan panchaytiraj election 2026

जिला परिषद बारां, श्रीगंगानगर, करौली एवं कोटा के जिला प्रमूख और उपप्रमुख तथा इनमें सम्मिलित पंचायत समितियों के प्रधान एवं उपप्रधान का पंचवर्षीय कार्यकाल दिसम्बर 2026 में पूरा होगा अतः उक्त पदों के लिए चुनाव की तारीखें बाद में अलग से घोषित की जाएगी।

चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए इस लिंक https://sec.rajasthan.gov.in/cm/upload/9836.pdf पर क्लिक करें

rajasthan panchaytiraj election 2026

चार चरणों में मतदान की व्यवस्था

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि प्रदेश में चार चरणों में चुनाव होंगे। इनमें जैसलमेर,फलौदी और सलूंबर जिले में चुनाव एक चरण में होंगे। झुंझुनू, करौली, सीकर, बांसवाड़ा, बीकानेर, जालौर एवं उदयपुर जिले के चुनाव तीन चरण में होंगे। जयपुर जिले के चुनाव चार चरण में जबकि शेष जिलों में दो चरणों में चुनाव होंगे। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव हेतु कुल 45384 मतदान केन्द्रों का गठन किया गया है।

rajasthan panchaytiraj election 2026

मतपेटी एवं इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से मतदान

पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव, 2026 हेतु समस्त जिलों में ग्राम पंचायत के सरपंच एवं वार्डपंच का निर्वाचन मतपेटी के माध्यम से तथा जिला परिषद एवं पंचायत समिति के समस्त वाड /सदस्यों का निर्वाचन इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (EVM’s) के माध्यम से करवाया जायेगा।

rajasthan panchaytiraj election 2026

आचार संहिता लागू

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही ग्रामीण राजस्थान में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसके बाद चुनावी क्षेत्रों में सरकारी नीतिगत घोषणाओं, स्थानांतरण और अन्य प्रशासनिक निर्णयों पर निर्वाचन नियमों के अनुसार प्रतिबंध लागू रहेंगे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsGram PanchayatGram Panchayat ElectionGram Panchayat Election 2026latest news in hindiPanchayat SamitiPanchayat Samiti ElectionPanchayati Raj ElectionRajasthan Electionrajasthan newsRajasthan Panchayat ElectionRajasthan Panchayat Election 2026Rajasthan Panchayati Raj ElectionRajasthan Panchayati Raj Election 2026Sarpanch ElectionSarpanch Election Rajasthanudaipur news updateZila ParishadZila Parishad Election

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .