मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी
उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। गुजरात और राजस्थान के बीच रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के उद्देश्य से सूरत-उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। नई वंदे भारत सेवा से यात्रियों को दोनों राज्यों के प्रमुख शहरों के बीच तेज, आधुनिक और आरामदायक रेल यात्रा का विकल्प मिलेगा। | Surat Udaipur Vande Bharat Express | Udaipur Surat Vande Bharat Express
सूरत में आयोजित समारोह में जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने सूरत-उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वलसाड-सूरत MEMU ट्रेन का भी शुभारंभ किया। | Surat Udaipur Vande Bharat Express | Udaipur Surat Vande Bharat Express
नियमित परिचालन में ट्रेन संख्या 26903 सूरत–उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस सूरत से 4 अक्टूबर, 2026 से सुबह 06:10 बजे प्रस्थान कर दोपहर 13:40 बजे उदयपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 26904 उदयपुर – सूरत वंदे भारत एक्सप्रेस उदयपुर से 3 अक्टूबर से दोपहर 15:35 बजे रवाना होकर रात 23:00 बजे सूरत पहुंचेगी।
यह वंदे भारत एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में निम्न स्टेशनों पर ठहरेगी :
- भरूच
- वडोदरा
- आणंद
- मणिनगर
- असारवा
- हिम्मतनगर
- शामलाजी रोड
- डूंगरपुर
- जावर
यह आठ कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस गुजरात और राजस्थान के प्रमुख शहरों को जोड़ेगी। इससे दोनों राज्यों के बीच यात्रियों के साथ-साथ पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय आवागमन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
गुजरात-राजस्थान के बीच तेज रेल कनेक्टिविटी
सूरत-उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने से गुजरात के दक्षिणी हिस्से और राजस्थान के मेवाड़ क्षेत्र के बीच रेल संपर्क को नया विकल्प मिलेगा। उदयपुर आने वाले पर्यटकों और गुजरात की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए यह सेवा समय की बचत और बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध करा सकती है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

