बांसवाड़ा, एआर लाइव न्यूज। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की बांसवाड़ा इकाई ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए वनरक्षक भूपेश पाटीदार को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी वन नाका तलवाड़ा, वन रेंज गढ़ी, जिला बांसवाड़ा में तैनात है। | banswara forest guard arrested taking 5000 bribe
ACB के अनुसार परिवादी वन विभाग के क्षेत्र के बाहरी हिस्से की वन भूमि पर काफी समय से काबिज होकर कृषि कार्य कर रहा था। इस भूमि के संबंध में वन विभाग द्वारा पट्टे के लिए सत्यापन कर पत्रावली तैयार कर आगे भेजी जा रही थी। आरोप है कि पट्टा पत्रावली आगे बढ़ाने और फाइल देने की एवज में वनरक्षक द्वारा रिश्वत की मांग की गई।
वनभूमि पट्टे के सत्यापन और फाइल देने की एवज में मांगी रिश्वत
शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी ने पट्टा फाइल देने के बदले 6 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। परिवादी के निवेदन पर 5 हजार रुपये लेने पर सहमति बनी। इसके बाद डीआईजी पुलिस डॉ. रामेश्वर सिंह के पर्यवेक्षण और डीएसपी रतन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में ACB टीम ने ट्रैप कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान भूपेश पाटीदार को परिवादी से 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ के साथ उसके निवास की तलाशी भी जारी है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

