AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home District Jodhpur

PWD Jodhpur में विशेष TDS कार्यशाला, नए आयकर अधिनियम 2025 के प्रावधानों की दी जानकारी

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 30, 2026
Reading Time: 1 min read
TDS workshop in PWD Jodhpur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जोधपुर। आयकर विभाग की ओर से सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD), जोधपुर में विशेष TDS एवं TCS कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य सरकारी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नए आयकर अधिनियम, 2025 के तहत टीडीएस और टीसीएस से जुड़े नए प्रावधानों, नियमों और रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया की जानकारी देना था। | TDS workshop in PWD Jodhpur

कार्यशाला के मुख्य वक्ता डॉ. बोधिराज एस. विश्वास, सहायक आयकर आयुक्त, सर्कल-टीडीएस, जोधपुर तथा नरेंद्र सांखला, आयकर अधिकारी (टीडीएस)-2, जोधपुर रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को नए आयकर अधिनियम, 2025 के तहत TDS और TCS से जुड़े नवीन प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। | TDS workshop in PWD Jodhpur

वक्ताओं ने सरकारी विभागों में टीडीएस की समय पर कटौती, निर्धारित समयसीमा में सरकार के खाते में जमा करने तथा संबंधित नियमों के पालन के महत्व को समझाया। साथ ही टीडीएस से संबंधित दायित्वों में होने वाली सामान्य गलतियों से बचने के बारे में भी जानकारी दी गई। यह कार्यशाला आयकर आयुक्त (टीडीएस), राजस्थान शैलेन्द्र शर्मा के निर्देशन और अपर आयकर आयुक्त निधि नायर के मार्गदर्शन में आयोजित की गई।

TDS रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया समझाई

कार्यशाला में अरुण जालानी, आयकर निरीक्षक, सतपाल यादव, आयकर निरीक्षक और जयप्रकाश चौधरी, कार्यालय अधीक्षक ने भी जानकारी दी। उन्होंने नए आयकर अधिनियम के तहत TDS रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया, सामान्य त्रुटियों और उनके सुधार से जुड़े तकनीकी पहलुओं को विस्तार से समझाया।

अधिकारियों ने बताया कि टीडीएस रिटर्न में सही जानकारी दर्ज करना और समय पर रिटर्न दाखिल करना विभागीय अनुपालन के लिए महत्वपूर्ण है।

अधिकारियों की शंकाओं का किया समाधान

कार्यशाला के दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD), जोधपुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने TDS और TCS से संबंधित विभिन्न सवाल पूछे। आयकर विभाग के अधिकारियों ने प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान करते हुए व्यावहारिक प्रक्रियाओं और नियमों की जानकारी दी। ओमप्रकाश,चीफ अकाउंट्स ऑफिसर, सार्वजनिक निर्माण विभागजोधपुर भी मौजूद थे।

कार्यशाला का उद्देश्य

इस कार्यशाला के माध्यम से सरकारी विभाग के कर्मचारियों को नए आयकर अधिनियम 2025 के तहत TDS-TCS नियमों, समय पर कर कटौती एवं जमा, TDS रिटर्न दाखिल करने और तकनीकी त्रुटियों के सुधार के संबंध में व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराई गई।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsincome tax act 2025income tax departmentjodhpur newslatest news in hindiPWD Jodhpurrajasthan newsTax ComplianceTCSTDSTDS ReturnTDS WorkshopUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .