उदयपुर में कई दिनों से अधिकतम तापमान लगातार 32 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हो रहा
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में मानसून की विदाई के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम और राजस्थान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सबसे अधिक 62 मिलीमीटर यानी करीब ढाई इंच बारिश दर्ज हुई। | Rajasthan unseasonal rain after monsoon | Udaipur Weather Update
इन जिलों में हुई बारिश
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, दौसा, टोंक, करौली, सवाईमाधोपुर, कोटा, बीकानेर, चूरू और डीडवाना-कुचामन जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। | Rajasthan Unseasonal Rain| Udaipur Weather Update
बारिश के प्रमुख आंकड़े इस प्रकार रहे:
- श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर: 62 मिमी
- बांदीकुई, दौसा: 40
- सीकर: 30
- टोडाभीम: 26
- सीकर ग्रामीण: 26
- जुग्गर बांध: 25
- फतेहपुर: 25
- उदयपुरवाटी, झुंझुनूं: 24
- दौसा: 22
- कुंडल: 20
- बौंली, सवाईमाधोपुर: 20
इनके अलावा कई जगह हल्की बारिश हुई है।
उदयपुर में मानसून की विदाई अभी नहीं हुई है
उदयपुर में मानसून की विदाई अभी नहीं हुई है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से मानसूनी बारिश नहीं होने के कारण गर्मी का असर बना हुआ है। शहर में अधिकतम तापमान लगातार 32 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। बारिश की गतिविधियां कमजोर रहने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है।

28 सितंबर को इन संभागों में बारिश के आसार
पूर्वानुमान के अनुसार 28 सितंबर को बीकानेर, अजमेर, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है। 29 सितंबर से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है। हालांकि, पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर इसके बाद भी हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम में बदलाव का कारण क्या है?
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम और राजस्थान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के संयुक्त प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं। मानसून की विदाई के दौर में इस तरह की बारिश ने कई क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल दिया है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

