AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जयपुर में कांग्रेस का SIR को लेकर प्रदर्शन

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 28, 2026
Reading Time: 2 mins read
Rajasthan Congress SIR protest in Jaipur
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,एआर लाइव न्यूज। SIR (Special Intensive Revision) और कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर राजस्थान कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। | Rajasthan Congress SIR protest in Jaipur

कांग्रेस ने सोमवार को जयपुर के शहीद स्मारक पर सभा आयोजित की। इसके बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग के कार्यालय की ओर पैदल मार्च शुरू किया। कांग्रेस का कहना है कि प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा SIR प्रक्रिया, मतदाता सूची और कथित ‘वोट चोरी’ से जुड़े सवाल हैं। | Rajasthan Congress SIR protest in Jaipur

Congress SIR protest in Jaipur

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने SIR प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को केवल जयपुर तक सीमित नहीं रखेगी और कार्यकर्ताओं के जरिए इसे जनता के बीच ले जाएगी। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई। जूली और रंधावा भी प्रदर्शन में शामिल जूली ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए, जबकि रंधावा ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन जारी रखने की बात कही।

गहलोत बोले—यह लड़ाई कांग्रेस की नहीं, बल्कि जनता के वोटों और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभा को संबोधित करते हुए चुनाव प्रक्रिया, परिसीमन और लोकतंत्र को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने की अपील की। गहलोत ने अपने संबोधन में इसे लोकतंत्र से जुड़ी बड़ी लड़ाई बताया। गहलोत ने कहा कि यह लड़ाई कांग्रेस की नहीं, बल्कि जनता के वोटों और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है।

Rajasthan Congress Protests SIR in Jaipur, Gehlot, Dotasara & Jully Join March

बैरिकेडिंग के बाद पुलिस ने वाटर कैनन चलाए

शहीद स्मारक से निर्वाचन आयोग की ओर बढ़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। आगे बढ़ने को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। रिपोर्टों के मुताबिक गहलोत, डोटासरा, जूली और रंधावा भी वाटर कैनन की चपेट में आए।

गहलोत-डोटासरा-जूली समेत नेता हिरासत में

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली और सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत 100 से अधिक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और विद्याधर नगर थाने ले जाया गया। वहां कांग्रेस नेताओं ने कुछ समय धरना और नारेबाजी की। बाद में पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया।

Tags: Ashok Gehlotcongress protestelection commissiongovind singh dotasaraJaipur Congress Protestjaipur newsrajasthan congressRajasthan Congress SIR ProtestRajasthan PoliticsSIRSIR Voter ListTikaram Jullyvoter list

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .