AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

खारी फीडर की क्षमता बढ़ाने का 25 फीसदी काम हुआ पूरा, दिसंबर 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 26, 2026
Reading Time: 2 mins read
Khari Feeder Capacity enhancement Project Rajsamand Lake


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नंदसमंद बांध से राजसमंद झील में बढ़ेगी पानी की आवक

राजसमंद,एआर लाइव न्यूज। राजसमंद जिले की प्रमुख जल परियोजनाओं में शामिल राजसमंद झील में जल आवक बढ़ाने के लिए नंदसमंद बांध से निकलने वाली खारी फीडर की क्षमता संवर्धन का कार्य तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2024-25 के तहत स्वीकृत इस परियोजना पर 121.26 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। परियोजना के तहत खारी फीडर की जल प्रवाह क्षमता 400 क्यूसेक से बढ़ाकर 800 क्यूसेक की जा रही है। | Khari Feeder capacity Rajsamand

जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता हिमांशु व्यास के अनुसार, परियोजना की निर्माण लागत करीब 95 करोड़ है और अब तक लगभग 25 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। परियोजना को दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्य पूरा होने के बाद नंदसमंद बांध से राजसमंद झील तक अधिक मात्रा में पानी पहुंचाने की क्षमता विकसित होगी। खारी फीडर की क्षमता बढ़ाने के लिए वर्तमान में अर्थवर्क, सीसी पेपर लाइनिंग और सीसी वॉल सेक्शन का निर्माण किया जा रहा है। | Khari Feeder capacity Rajsamand

फीडर में चल रहे प्रमुख निर्माण कार्य

परियोजना के तहत फीडर पर अर्थवर्क, सीसी पेपर लाइनिंग एवं सीसी वॉल सेक्शन निर्माण का कार्य प्रगति पर है। इसके अंतर्गत 5,34,795.16 घन मीटर खुदाई, 9.40 किलोमीटर लंबाई में सीसी पेपर लाइनिंग तथा 23 किलोमीटर लंबाई में सीसी वॉल सेक्शन सहित 1,02,912.69 घन मीटर कंक्रीट कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त मार्ग में 49 वीआरबी, 6 डीआरबी, 7 एक्वाडक्ट तथा 1 साइफन सहित विभिन्न संरचनाओं का निर्माण भी प्रस्तावित है।

पेयजल व्यवस्था होगी मजबूत, किसानों को सिंचाई के लिए मिलेगा जरूरत अनुसार पानी

परियोजना पूरी होने के बाद राजसमंद बांध में पहुंचने वाले वार्षिक औसत अपवर्तित जल में लगभग दोगुने से अधिक वृद्धि होने की संभावना है। इससे राजसमंद बांध से जुड़े 42 गांवों की करीब 10,450 हेक्टेयर कृषि भूमि के लिए सिंचाई जल की उपलब्धता को अधिक सुनिश्चित किया जा सकेगा।

इसके साथ ही राजसमंद बांध से पेयजल के लिए आवश्यक 700 एमसीएफटी पानी की मांग पूरी करने में भी परियोजना मददगार होगी। स्थानीय औद्योगिक इकाइयों के लिए जल उपलब्धता की व्यवस्था को भी इससे मजबूती मिलने की उम्मीद है।

नहरों का भी होगा जीर्णोद्धार

जल प्रबंधन को मजबूत करने के लिए राजसमंद बांध की नहरों के जीर्णोद्धार पर भी काम किया जाएगा। बजट घोषणा 2026-27 में इसके लिए 50 करोड़ की घोषणा की गई है। नहरों के जीर्णोद्धार से सिंचाई व्यवस्था बेहतर होने और टेल क्षेत्र के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने की क्षमता बढ़ने की संभावना है।

राजसमंद झील में जल उपलब्धता को मिलेगा आधार

खारी फीडर की क्षमता 400 से बढ़ाकर 800 क्यूसेक करने और राजसमंद बांध की नहरों के जीर्णोद्धार से क्षेत्र के सिंचाई, पेयजल और औद्योगिक जल प्रबंधन को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

जिला कलेक्टर अरूण हसीजा के मार्गदर्शन में चल रहे कार्य दिसंबर 2027 तक पूरी होने के बाद राजसमंद झील और बांध की जल उपलब्धता से जुड़े क्षेत्र में इसका दीर्घकालिक प्रभाव देखने को मिल सकता है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: Drinking WaterIrrigationKhari FeederKhari Feeder capacity enhancementlatest news in hindiNandsamand Damrajasthan governmentRajasthan irrigation projectrajasthan newsRajasthan Water ProjectrajsamandRajsamand lakeRajsamand water projectudaipur news updateWater Resources Department

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .