AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Events & Promotion

हिंदुस्तान जिंक ने 1105 हेक्टेयर भूमि को किया पुनर्स्थापित, 8.5 लाख पौधे लगाए

Lucky Jain by Lucky Jain
September 26, 2026
Reading Time: 1 min read
Miyawaki Plantation - land restoration initiative


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार खनन की दिशा में अब तक 1105 हेक्टेयर भूमि को पुनर्स्थापित किया है। कंपनी के अनुसार यह क्षेत्रफल 1,500 से अधिक फुटबॉल मैदानों के बराबर है। भूमि सुधार के साथ कंपनी जैव विविधता संरक्षण, पौधरोपण और टिकाऊ भूमि उपयोग पर भी काम कर रही है।

कंपनी ने वर्ष 2020 से वित्त वर्ष 2026 तक 8.5 लाख पौधे लगाए, जिनमें वित्त वर्ष 2026 में 1.14 लाख पौधे शामिल हैं। राजपुरा दरीबा, चंदेरिया, देबारी और कायड़ में मियावाकी पद्धति से पौधरोपण किया गया है। वहीं ‘ग्रीन जावर’ पहल के जरिए स्थानीय समुदायों में पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा दिया जा रहा है।

सीईओ अमरेंदु प्रकाश ने कहा कि भविष्य का खनन उत्पादन के साथ प्राकृतिक संसाधनों के जिम्मेदार प्रबंधन से भी जुड़ा है। कंपनी ने TERI के साथ चंदेरिया में 250 हेक्टेयर पारिस्थितिक पुनर्स्थापन परियोजना शुरू की है।

जल संरक्षण में कंपनी 3.32 गुना वॉटर पॉजिटिव संगठन के रूप में प्रमाणित है और अपनी जल आवश्यकता का 30 प्रतिशत से अधिक रिसाइकल सीवेज जल से पूरा करती है। वित्त वर्ष 2026 में कुल ऊर्जा खपत में नवीकरणीय ऊर्जा की हिस्सेदारी करीब 18 प्रतिशत रही। कंपनी का लक्ष्य 2028 तक इसे 70 प्रतिशत और 2050 या उससे पहले नेट जीरो उत्सर्जन हासिल करना है।

Tags: ar live newsenvironmental sustainabilityGreen Initiativehindustan zincland restorationlatest news in hindiplantationrenewable energysustainability goalsudaipurUdaipur newsudaipur news updatewater positive

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .