AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मुख्यमंत्री का प्रतापगढ़ दौरा : उदयपुर संभाग को बड़ी सौगातें, 924 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास-लोकार्पण

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 26, 2026
Reading Time: 1 min read
bhajanlal-sharma-pratapgarh-visit-924-crore-development-projects


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रतापगढ़, एआर लाइव न्यूज। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को प्रतापगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में उदयपुर संभाग के 7 जिलों के लिए 924 करोड़ रुपये से अधिक के 1,452 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें 668 करोड़ रुपये के 1,029 कार्यों का शिलान्यास तथा 256 करोड़ रुपये के 423 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। | cm Bhajanlal Sharma Pratapgarh visit

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय कला, संस्कृति और स्थानीय उत्पाद राजस्थान की विशिष्ट पहचान और बड़ी ताकत हैं। राज्य सरकार जनजातीय विरासत के संरक्षण के साथ स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और जनजातीय समुदायों के लिए आजीविका के नए अवसर विकसित करने पर काम कर रही है। राज्य सरकार जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल, सड़क, कौशल विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। | cm Bhajanlal Sharma Pratapgarh visit

उदयपुर संभाग के 7 जिलों में 924 करोड़ से अधिक के कार्य

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर संभाग के जिन सात जिलों के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया, उनमें उदयपुर, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, राजसमंद और सलूंबर शामिल हैं। उदयपुर जिले में 166.80 करोड रुपये के 526 कार्य, डूंगरपुर में 189.85 करोड़ रुपये के 105 कार्य, चित्तौड़गढ़ में 164.57 करोड़ रुपये के 88 कार्य, बांसवाड़ा में 89.68 करोड़ रुपये के 77 कार्य, प्रतापगढ़ में 109.77 करोड़ रुपये के 436 कार्य, राजसमंद में 108.50 करोड रुपये के 130 कार्य तथा सलूंबर में 95.05 करोड़ रुपये के 90 कार्य शामिल हैं।

दीपेश्वर महादेव मंदिर में किए दर्शन

प्रतापगढ़ पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दीपेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन किए और पंचामृत से अभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। प्रतापगढ़ पहुंचने पर उनका पारंपरिक गैर नृत्य के साथ स्वागत किया गया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: Adiparag HoneyBhajanlal SharmaBhajanlal Sharma Pratapgarh VisitPratapgarh Developmentpratapgarh newsRajasthan Developmentrajasthan governmentrajasthan newsrajasthan pratapgarh newsTribal Developmentudaipur divisionUdaipur newsVan Giri

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .