नई दिल्लीए एआर लाइव न्यूज। एशियन गेम्स में भारत के लिए शनिवार का दिन शानदार रहा। एक ही दिन में कबड्डी में दो गोल्ड मैडल भारत के नाम हुए। भारतीय महिला और पुरूष कबड्डी टीमों ने फाइनल में ईरान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किए हैं। किया। इस जीत के साथ भारत की पदक संख्या बढ़कर 30 हो गई है।
शनिवार को भारत की महिला टीम ने ईरान को 37-34 और पुरुष टीम ने भी ईरान को 40-34 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
भारत के 4 गोल्ड समेत 30 मेडल
महिला और पुरूष कबड्डी के गोल्ड के साथ भारत के खाते में अब 4 गोल्ड, 12 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल हो गए हैं। भारत ने ये चारों गोल्ड कबड्डी, क्रिकेट और शूटिंग में जीते हैं।
44 साल बाद पुरुष मैराथन में पदक
एशियन गेम्स में भारत ने पुरुष मैराथन में भी खास उपलब्धि हासिल की। सावन बरवाल ने 2 घंटे 11 मिनट 37 सेकंड के समय के साथ सिल्वर मेडल जीता। भारत को पुरुष मैराथन में 44 साल बाद एशियन गेम्स पदक मिला है। इससे पहले 1982 के दिल्ली एशियन गेम्स में भारत ने इस स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

