AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

महिला बनी तस्कर: 60km स्कूटी चलाकर आती और गांजा ले जाती, पकड़ी गयी

Lucky Jain by Lucky Jain
September 25, 2026
Reading Time: 1 min read
udaipur-saira-police-woman-arrested-3-kg-ganja-smuggling-sadri-pali


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पति से अनबन के बाद खुद ही तस्करी शुरू कर दी

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर जिले की सायरा पुलिस ने एक महिला तस्कर को तीन किलो गांजे के साथ पकड़ा है। ताजुब्ब की बात है कि महिला गांजा तस्करी में उसकी स्कूटी उपयोग करती थी। किसी को शक न हो इसलिए गांजे की सप्लाई लेने वह करीब 60 किलोमीटर दूर उसके घर पाली के सादड़ी से उदयपुर के बेकरिया नाल सुरंग तक स्कूटी से ही आती-जाती थी। | udaipur saira police arrest lady smuggler

एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में डीएसपी छगन पुरोहित के सुपरविजन में थानाधिकारी शैतान सिंह ने मय पुलिस जाब्ता कार्रवाई की है।

पुलिस ने बताया कि गांजा तस्करी के आरोप में पाली जिले की सादड़ी क्षेत्र निवासी जशोदा पत्नि हीरालाल कलाल को गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से एक स्कूटी और स्कूटी की डिग्गी में रखा 3.040 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

महिला ने पूछताछ में बताया कि वह दो-तीन बार पूर्व में भी इस प्रकार गांजा ले जा चुकी है। महिला स्कूटी से ही पाली के सादड़ी से उदयपुर जिले के बेकरिया सर्किल के नाल सुरंग तक आती है। निर्धारित समय और स्थान के अनुरूप गांजा सप्लायर यहीं पर सड़क किनारे महिला को गांजे के पैकेट देता है। पुलिस महिला से गांजा सप्लायर के बारे में पूछताछ कर रही है।

बिना नंबर की स्कूटी से पुलिस को शक हुआ

थानाधिकारी शैतान सिंह ने बताया कि रूटीन गश्त के दौरान वे मय जाब्ता सामल गांव की रोड पर पहुंचे ही थे, तभी गोगुन्दा की तरफ से एक बिना नम्बरी स्कूटी आती दिखी। पुलिस ने स्कूटी को रोक पूछताछ की तो महिला घबरा गयी।

महिला की घबराहट देख पुलिस को संदेह हुआ, पुलिस ने स्कूटी की डिग्गी चेक की तो उसे दो थैलियों में रखा 3 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद हुआ।

पति से मिली तस्करी के नेटवर्क की जानकारी

पुलिस ने बताया कि महिला जसोदा के पति हीरालाल के खिलाफ भी गांजा तस्करी के मामले दर्ज हैं। पति के जरिए ही महिला को तस्करी नेटवर्क की जानकारी थी। कुछ समय पहले महिला की उसके पति से अनबन हो गयी तो दोनों अलग रहने लगे। इसके बाद महिला ने खुद तस्करी शुरू कर दी।

1000 में खरीद, 4 हजार रूपए किलो तक में बेचती है गांजा

प्राथमिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि महिला ने बताया कि वह बेकरिया के एक सप्लायर से गांजा खरीदती है। सप्लायर को गांजा सप्लायी के लिए नाल सुरंग तक बुलाती है। खुद भी करीब 60 किलोमीटर स्कूटी चलाकर पाली के सादड़ी से बेकरिया की नाल सुरंग तक पहुंचती है। सप्लायर सड़क किनारे गांजे के पैकेट महिला को देता है। गांजा लेकर महिला स्कूटी से ही गांव सादड़ी लौट जाती है।

पूछताछ में महिला ने बताया कि वह 1000 रूपए किलो के हिसाब से गांजा खरीदती है और उसके क्षेत्र में 3000 से 4000 रूपए किलो में बेचती है। पति से अलग होने के बाद उसने खुद यह काम शुरू कर दिया। पूर्व में दो-तीन बार गांजा ले जा चुकी है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 / 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: Ganja Seizure in Udaipurlatest news in hindiNarcotics Crime UdaipurRajasthanRajasthan Drug Smugglingrajasthan newsRajasthan Police Drug ActionudaipurUdaipur Drug SmugglerUdaipur Ganja Smuggling Udaipur Crime NewsUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Policeudaipur police newsudaipur saira policeWoman Ganja Smuggler

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .