AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

युवा शॉर्टकट से बचें और लक्ष्य ऊंचा रखें: नितिन नबीन

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 25, 2026
Reading Time: 2 mins read
BJP national president Nitin Nabin jaipur visit
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए नितिन नबीन

जयपुर, एआर लाइव न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नबीन ने युवाओं से जीवन में ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करने और सफलता पाने के लिए शॉर्टकट से बचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि असफलता जीवन का हिस्सा है, इसलिए असफल होने पर निराश होकर कोई गलत या अतिवादी कदम नहीं उठाना चाहिए। | Nitin Nabin youth dialogue Jaipur | Nitin Nabin Jaipur visit

नितिन नबीन ने शुक्रवार को जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति अच्छा इंजीनियर या डॉक्टर बन सकता है, लेकिन एक अच्छा नागरिक बनना उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है। | Nitin Nabin youth dialogue Jaipur | Nitin Nabin Jaipur visit

उन्होंने युवाओं को असफलताओं से सीख लेने की सलाह देते हुए कहा कि जीवन में शॉर्टकट अपनाने के बजाय मेहनत और सही दिशा के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए।

cm Bhajanlal Sharma

विकसित भारत के लक्ष्य में युवाओं की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में देश के युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार युवाओं के लिए लगातार काम कर रही है और उनके हित में विभिन्न नीतियां और योजनाएं लागू की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प, पहल’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं सहित विभिन्न वर्गों तक सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

युवा प्रतिभागियों ने साझा किए अपने विचार

युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं ने भी अपने विचार साझा किए। प्रतिभागी वंशिका ने कहा कि युवाओं को अपने जुनून के अनुरूप पूरी लगन और मेहनत के साथ काम करना चाहिए तथा देश का नाम रोशन करने की दिशा में प्रयास करना चाहिए। उन्होंने राजस्थान यूथ आइकन पुरस्कार मिलने के बाद के अपने अनुभव भी साझा किए।

सेवा संकल्प सभा को भी संबोधित किया नितिन नबीन ने

नितिन नबीन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर जयपुर के दादिया में आयोजित सेवा संकल्प सभा को भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में आयोजित सभा में नबीन ने कहा कि अंत्योदय की भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में विधायक, सांसद तथा स्थानीय निकाय और पंचायतों के जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि इन जनप्रतिनिधियों का सीधे जनता से जुड़ाव रहता है।

2,636 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि उनकी सरकार ने संकल्प पत्र में किए गए वादों में से 78 प्रतिशत काम ढाई साल के कार्यकाल में पूरे कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि युवा, महिला, किसान और मजदूरों के कल्याण के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के 36 लाख लाभार्थियों के खातों में 400 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। इसके साथ ही 2,636 करोड़ रुपये की लागत वाले 929 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।

Tags: Bhajanlal SharmaBhajanlal Sharma youth programsbjpBJP national president Nitin NabinBJP national president Nitin Nabin jaipurDeveloped India 2047jaipur newslatest news in hindiNitin NabinNitin Nabin BJP presidentNitin Nabin Jaipur visitNitin Nabin youth dialogue Jaipurrajasthan governmentrajasthan newsRajasthan youth dialogueService SankalpYouth DevelopmentYouth Dialogue

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .