AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Rajasthan

सरकारी स्कूलों के विकास में सहयोगी बने भामाशाहों का हुआ सम्मान

Devendra Sharma by Devendra Sharma
September 25, 2026
Reading Time: 2 mins read
Bhamashah Samman in Chittorgarh for contribution government school development


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चित्तौड़ कलेक्टर ने किया सम्मानित

चित्तौड़गढ़, एआर लाइव न्यूज। राजकीय विद्यालयों के शैक्षिक उन्नयन और आधारभूत सुविधाओं के विकास में आर्थिक सहयोग देने वाले भामाशाहों को जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने सम्मानित किया। जिला स्तर पर आयोजित भामाशाह सम्मान कार्यक्रम में सहयोगकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस पहल का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों के विकास में समाज और भामाशाहों की भागीदारी को बढ़ावा देना है। | Chittorgarh Bhamashah Samman program | latest Chittorgarh news | Chittorgarh Bhamashah Samman

भामाशाहों का सहयोग बच्चों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण

समिति कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने कहा कि भामाशाहों का सहयोग बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। समाज के सहयोग से सरकारी विद्यालयों में कक्षा-कक्ष निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों को गति मिल रही है। इससे विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं में सुधार के साथ उनकी तस्वीर भी बदल रही है। | Chittorgarh Bhamashah Samman program | latest Chittorgarh news

 Bhamashah Samman in Chittorgarh for contribution government school development

उन्होंने सम्मानित भामाशाहों के योगदान को अनुकरणीय बताते हुए अन्य समाजसेवियों और भामाशाहों से भी सरकारी विद्यालयों के विकास से जुड़कर सहयोग करने का आह्वान किया। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा ने बताया कि जिले के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में विकास कार्यों के लिए भामाशाहों ने कुल 11 लाख 94 हजार 1 रुपये का आर्थिक सहयोग दिया है।

सरकारी स्कूलों के विकास में समाज की भागीदारी जरूरी

जिला कलक्टर ने कहा कि विद्यालयों का विकास केवल सरकार की जिम्मेदारी तक सीमित नहीं है। समाज की सक्रिय भागीदारी से सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण और आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सकता है।

इसी उद्देश्य से जिला स्तर पर शुरू किए गए नवाचार के तहत विद्यालय विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले भामाशाहों को सम्मानित किया जा रहा है। इससे अन्य लोगों को भी सरकारी विद्यालयों के लिए सहयोग करने की प्रेरणा मिलने की उम्मीद है।

 Bhamashah Samman in Chittorgarh for contribution government school development

विद्यालयवार सहयोग इस प्रकार रहा

  • राउमावि विजयपुर: महेश चंद्र शर्मा तथा श्यामलाल शर्मा।
  • राउमावि पारी: प्रेम शंकर शर्मा ।
  • राउमावि सावा: घनश्याम जायसवाल।
  • राउमावि नारेला: मंजुला भमोर ।
  • राउप्रावि मान्यास: शांतिलाल सिंघवी ।
  • राउमावि संगेसरा: जगदीश चंद्र अग्रवाल ।
  • राउमावि फाचर अहिरान: देवीलाल अहीर ।
  • राउमावि रामपुरिया: जगदीश चंद्र वैष्णव ।
  • राउमावि डिंडोली: प्रहलाद राय चंडक ने ।

यह भी पढ़े: सेवा की कोई उम्र नहीं होती, मन बड़ा होना चाहिए

80 साल की मांगी बाई ने किया कमाल: 15 लाख रुपये विद्यालय विकास के लिए किए दान: कलेक्टर ने किया सम्मान

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 – 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsBhamashah SammanchittorgarhChittorgarh Bhamashah Samman newsChittorgarh Collector Dr. Manjuchittorgarh newsDr Manjueducation newsGovernment Schoolsias Dr. Manjulatest Chittorgarh newslatest news in hindiRajasthan EducationSchool Developmentudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .