AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले

Lucky Jain by Lucky Jain
September 24, 2026
Reading Time: 1 min read
yamuna-expressway-sleeper-bus-fire-greater-noida-9-dead


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

20 से अधिक यात्रियों को रेस्क्यू कर हॉस्पिटल पहुंचाया, 9 यात्रियों के शव इतनी बुरी तरह जले कि पहचान मुश्किल

ग्रेटर नोएडा,एआर लाइव न्यूज। ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार रात बड़ा सड़क हादसा हुआ। कश्मीरी गेट, नई दिल्ली से महोबा जा रही स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में बस के अंदर फंसे 9 यात्रियों की मौत हो गई। आग लगने के समय बस में करीब 35 यात्री सवार बताए गए हैं। | Yamuna Expressway sleeper bus fire

हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

33 किमी माइलस्टोन के पास बस में लगी आग

जानकारी के अनुसार, बस बुधवार रात कश्मीरी गेट से महोबा के लिए रवाना हुई थी। रात करीब 11 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर 33 किमी माइलस्टोन के पास बस से अचानक आग की लपटें निकलने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही जेवर पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की तीव्रता को देखते हुए फायर कर्मियों और पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला

पुलिस और फायर सर्विस टीम ने बस के शीशे तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकालने का प्रयास किया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 20 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

हालांकि, आग इतनी भीषण थी कि पूरी बस जलकर खाक हो गई। पुलिस और फायर सर्विस टीम ने धुएं के बीच बस के अंदर पहुंचकर तलाशी ली। इस दौरान 9 लोग बस के अंदर मृत अवस्था में मिले। पुलिस के अनुसार, यात्रियों की मौत जलने और दम घुटने से हुई।

जलने की बदबू आने की यात्रियों द्वारा बार-बार शिकायत करने पर भी ड्राइवर ने बस नहीं रोकी

एफआईआर के अनुसार, आग लगने से पहले यात्रियों ने बस के अंदर जलने जैसी गंध आने की जानकारी ड्राइवर और कंडक्टर को दी थी, लेकिन उन्होंने यात्रियों की बात को गंभीरता से नहीं लिया। ड्राइवर और कंडक्टर ने यात्रियों को यह कहकर चुप करा दिया कि बस में अक्सर ऐसी गंध आती है और इसे लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है।

एफआईआर में दर्ज जानकारी के मुताबिक, बस में सवार यात्रियों ने ड्राइवर और कंडक्टर के बस के अंदर सिगरेट पीने पर भी आपत्ति जताई थी। लेकिन उन दोनों ने यात्रियों की बात पर हंसते हुए उन्हें चुप रहने के लिए कहा।

इसके कुछ देर बार ही जलने की गंध बस में तेजी से फैलने लगी और बस के आगे के हिस्से से अचानक आग की लपटें निकलने लगीं। आग देखते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और बस के अंदर अफरातफरी फैल गई। कुछ यात्री खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर निकले, तो कुछ आग की चपेट में आने से अंदर ही फंस गए और उनकी मौत हो गयी।

Tags: ar live newsbus fire 9 deadGreater Noida accidentGreater Noida bus accidentgreater noida newsJewar bus firelatest news in hindinational newsnoida newssleeper bus fireUP bus accidentUP NewsYamuna Expressway accidentYamuna Expressway bus fire

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .