जोधपुर, एआर लाइव न्यूज। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के क्षेत्रीय कार्यालय, जोधपुर में डीडीओ (Drawing and Disbursing Officers) तथा लेखाकारों के लिए विशेष टीडीएस कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में नए आयकर अधिनियम 2025 के तहत टीडीएस (TDS) और टीसीएस (TCS) से जुड़े नए प्रावधानों, नियमों और प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। | TDS workshop in Jodhpur
कार्यशाला के मुख्य वक्ता आयकर अधिकारी जोधपुर नरेंद्र सांखला और आयकर अधिकारी दीपाराम धन्धे रहे। उन्होंने नए आयकर अधिनियम 2025 के अंतर्गत टीडीएस एवं टीसीएस से संबंधित महत्वपूर्ण बदलावों और उनके अनुपालन की जानकारी प्रतिभागियों को दी। | TDS workshop in Jodhpur
समय पर टीडीएस कटौती और जमा करने पर जोर
कार्यक्रम में सरकारी विभागों में टीडीएस की समय पर कटौती और निर्धारित समय सीमा में सरकार के खाते में जमा करने के महत्व को समझाया गया। अधिकारियों ने बताया कि टीडीएस से जुड़े प्रावधानों का सही तरीके से पालन करना विभागीय लेखा व्यवस्था और कर अनुपालन के लिए आवश्यक है।
आयकर निरीक्षक सतपाल यादव ने नए आयकर अधिनियम के तहत टीडीएस रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया, रिटर्न भरते समय होने वाली सामान्य त्रुटियों तथा उन्हें सुधारने के तरीकों की तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों को टीडीएस रिटर्न से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं से भी अवगत कराया।
कार्यशाला में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, जोधपुर के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश कुमार चुग तथा प्रबंधक रितुराज सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

