AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Events & Promotion

QCFI का दो दिवसीय राज्य अधिवेशन सम्पन्न

Lucky Jain by Lucky Jain
September 22, 2026
Reading Time: 1 min read
qcfi-rajsamand-udaipur-state-convention-107-teams-quality-improvement


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

107 दलों ने प्रस्तुत किए गुणवत्ता सुधार के प्रयास

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया (QCFI) के राजसमंद-उदयपुर चैप्टर का दो दिवसीय राज्य अधिवेशन एवं रजत जयंती समारोह होटल योइस, उदयपुर में सम्पन्न हुआ। आयोजन में विभिन्न उद्योगों, सेवा संस्थानों और विद्यालयों के 30 संस्थानों के 416 प्रतिभागियों ने 107 दलों के माध्यम से भाग लिया। प्रतिभागियों ने गुणवत्ता सुधार, नवाचार, उत्पादकता और कार्यस्थल सुधार से जुड़े प्रकल्प प्रस्तुत किए।

चैप्टर चेयरमैन डॉ. नरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि रजत जयंती तक पहुंचना सदस्यों और सहभागी संस्थानों की निरंतर प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने अधिवेशन को सीखने, अनुभव साझा करने और निरंतर सुधार की दिशा में सामूहिक मंच बताया।

पहले दिन 45 दलों ने सुधार प्रकल्प प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि IIM उदयपुर की प्रोफेसर एवं हेड डॉ. राजेश्वरी नरेंद्रन ने टीम भावना, कौशल विकास और निरंतर सीखने पर जोर दिया। पहले दिन 42 स्वर्ण और 3 रजत पदक प्रदान किए गए।

दूसरे दिन फॉसकेम के प्रबंध निदेशक मोहित पटेल ने गुणवत्ता को दैनिक कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाने की बात कही। QCFI के कार्यकारी निदेशक डी.के. श्रीवास्तव ने क्वालिटी सर्कल, काइज़ेन, सिक्स सिग्मा और 5-S जैसी अवधारणाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।

अधिवेशन में हिंदुस्तान जिंक के विभिन्न संयंत्रों से 52, सिक्योर मीटर्स से 12 और जेके टायर से 12 दल, गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के दल सहित कई संस्थानों ने भाग लिया। दो दिवसीय आयोजन में उत्कृष्ट सुधार परियोजनाओं के लिए 97 स्वर्ण और 10 रजत पदक प्रदान किए गए।

क्लिक कर यह भी पढ़ें: गीतांजलि हॉस्पिटल को गोल्ड अवॉर्ड

गीतांजलि हॉस्पिटल को 25वें क्वालिटी कन्वेंशन में गोल्ड अवार्ड
Tags: ar live newsBusiness Newslatest news in hindiQCFI Rajsamand UdaipurQCFI State ConventionQuality Circle Forum of India QCFI UdaipurudaipurUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Quality Convention

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Jaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Events & Promotion
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .