AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

श्री सांवलियाजी धाम में जलझूलनी एकादशी पर तीन दिवसीय मेला शुरू

Lucky Jain by Lucky Jain
September 21, 2026
Reading Time: 2 mins read
Shri Sawaliyaji Seth Dham jaljhulni ekadashi three day fair started


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शोभायात्रा, रथयात्रा सहित कवि सम्मेलन, भजन संध्याओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजेगा कृष्ण धाम

चित्तौड़गढ़,एआर लाइव न्यूज। मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलिया जी (मण्डफिया) में जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर आज 21 सितंबर सोमवार से तीन दिवसीय मेला शुरू हो गया है। आस्था और भक्ति से सराबोर इस धार्मिक उत्सव मेले के पहले दिन आज सोमवार दोपहर श्री सांवलियाजी मंदिर परिसर से शोभायात्रा प्रारम्भ हुई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरी नगरी श्री सांवलिया सेठ के जयकारों से गुंजायमान हो गयी। | Shri Sawaliyaji Seth Dham jaljhulni ekadashi

मंदिर मंडल के अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी दिनेश धाकड़ ने बताया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

21 सितम्बर : सांस्कृतिक कार्यक्रम, भवन संध्या एवं कवि सम्मेलन

मेले के पहले दिन आज 21 सितंबर को मेला ग्राउंड स्थित विभिन्न मंचों पर भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। कवि सम्मेलन विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगा।

  • मीरा रंगमंच, मेला ग्राउंड पर रात्रि 9 बजे नितीन बागवान एवं कृतिका मालविया द्वारा भजन संध्या और रात्रि 1 बजे जय श्री राधे फोक ग्रुप द्वारा भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी।
  • गोवर्धन रंगमंच, मेला ग्राउंड पर रात्रि 9 बजे नेहा-शिल्पी सोनी एवं सनी अलबेला द्वारा भजन, सांस्कृतिक, कॉमेडी एवं नृत्य प्रस्तुति तथा रात्रि 1 बजे चिराग राजस्थनी डांस ग्रुप द्वारा भजन, सांस्कृतिक, कॉमेडी एवं नृत्य प्रस्तुति दी जाएगी।
  • मण्डफिया बाईपास स्थित उप जिला चिकित्सालय के पास रात्रि 9 बजे कवि सम्मेलन होगा। कवि सम्मेलन में शैलेश लोढ़ा, संजय झाला, भुवन मोहिनी, दीपक पारीक, शम्भु शिखर, राम भदावर, मोनिका हटिला, लक्ष्मण नेपाली, लक्की जारोलिया, हीरामनी वैष्णव, चेतन चर्चित, शशिकांत यादव एवं जानी बैरागी सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कवि अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

22 सितम्बर : जलझूलनी एकादशी पर निकलेगी रथयात्रा

  • मेले का मुख्य धार्मिक आयोजन मंगलवार 22 सितम्बर को जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर होगा। इस दिन दोपहर 12 बजे श्री सांवलियाजी मंदिर परिसर से सांवरिया सरोवर तक रथयात्रा निकाली जाएगी। रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होंगे।
  • मण्डफिया बाईपास स्टेज, उप जिला चिकित्सालय के पास रात्रि 9 बजे बी.प्राक मय दल द्वारा भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
  • गोवर्धन रंगमंच, मेला ग्राउंड पर रात्रि 9 बजे सवाई भाट द्वारा भजन, सांस्कृतिक, कॉमेडी एवं नृत्य प्रस्तुति तथा रात्रि 1 बजे मोनिका भदौरिया, वॉयस ऑफ इंडिया दिव्यांश वर्मा एवं आईजीटी ग्रुप मय दल द्वारा विशाल भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
  • मीरा रंगमंच, मेला ग्राउंड पर रात्रि 9 बजे प्रकाश माली मय दल द्वारा भजन, सांस्कृतिक, कॉमेडी एवं नृत्य प्रस्तुति तथा रात्रि 1 बजे आशा वैष्णव द्वारा विशाल भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

23 सितम्बर को होगा मेले का समापन

मेले के अंतिम दिन बुधवार 23 सितम्बर को समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर रात्रि 9 बजे मेला ग्राउंड स्थित मीरा रंगमंच पर छोटू सिंह रावणा द्वारा विशाल भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (7073401584 / 9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsChittorgarh Religious Fairchittorgarh Shri Sawaliyaji Seth Dham jaljhulni ekadashiJaljhulni EkadashiJaljhulni Ekadashi FairJaljhulni Ekadashi Festivallatest news in hindiRajasthanrajasthan newsRajasthan Religious FairSanwaliya SethSanwaliya Seth TempleSanwaliyaji Dham FairSanwaliyaji FairSanwaliyaji seth Templeshri Sanwaliyaji DhamShri Sawaliyaji Seth Dham jaljhulni ekadashiudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .